एक्सप्लोरर

यूपी: आगरा में गेम खेलने के लिए स्टूडेंट ने अकाउंट हैक कर उड़ाए 10 लाख, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा के एक 20 साल के स्टूडेंट सागर सिंह ने बैंक अकाउंट हैक कर आज़मगढ़ के एक टीचर के अकाउंट से 10 लाख रुपये चोरी कर लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

लखनऊ: आज़मगढ़ के इस्माइलपुर गांव निवासी हरिवंश लाल श्रीवास्तव के बैंक अकाउंट को हैक कर 10 लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को शनिवार पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया. 20 साल का आरोपी एक कॉलेज स्टूडेंट है. पुलिस ने बताया कि एक ऑनलाइन गेम के जरिए आरोपी ने इस जुर्म को अंजाम दिया. आरोपी सागर सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है. संजोग की बात यह है कि जहां आरोपी एक कॉलेज स्टूडेंट है, वहीं पीड़ित एक निजी स्कूल में टीचर हैं. पीड़ित हरिवंश लाल ने 12 मई को आज़मगढ़ के बिलरियागंज थाने में चोरी की तहरीर दर्ज कराई थी.

मोबाइल के जरिए आरोपी ने किया था अकाउंट हैक- आज़मगढ़ एसपी

आज़मगढ़ एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि तहरीर के मिलने के बाद 19 मई को मामले की एफआईआर दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि हमने इस केस में साइबर सेल की मदद ली. जांच में पता चला कि एक मोबाइल से पीड़ित का बैंक अकाउंट हैक किया गया था. जिस मोबाइल से इस घटना को अंजाम दिया गया, वो आगरा के सागर सिंह का है.

आरोपी ने कुबूल किया गुनाह

पुलिस ने आरोपी सागर सिंह पुत्र राजेश सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान सागर ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि उसने ऐसा 'फायर पावर' गेम में मिले डेयर (टास्क) के कारण किया. यह गेम इस तरह से पैसा कमाने का मौका भी देता है.

आज़मगढ़ एसपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस तरह के ऑनलाइन गेम क्राइम को बढ़ावा दे रहे हैं. वे गेम में अगले स्टेज में पहुंचने के लिए इस तरह के क्राइम करवाते हैं. वे या तो डायरेक्ट पेमेंट करने के लिए कहते हैं या फिर इस तरह के डेयर देते हैं.

यह भी पढ़ें- 

Viral Video: गोली लगने के बावजूद स्ट्रेचर पर बीड़ी पीता रहा शख्स, आप भी देखें

कर्नाटक: दक्षिण कन्नड़ में एक परिवार के 16 सदस्यों समेत 49 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget