एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी की घटनाएं बढ़ी, आखिर क्यों हो रहा गोबर चोरी, पढ़ें दिलचस्प वजह

छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी का पहला मामला पिछले हफ्ते ही सामने आया है. कोरिया जिले के रोझी पंचायत में दो ग्रामीणों के बाड़े में जमा गोबर चोरी हो गया.

आपने चोरी की घटनाओं के बारे में सुना होगा. जेब में रखे पर्स से लेकर कार चोरी होने तक की घटनाएं देखी होंगी. लेकिन गोबर चोरी के बारे में शायद ही कभी सुना होगा. छत्तीसगढ़ में चोरों की नजर गोबर पर पड़ गई है. यहां पिछले दिनों से इस तरह की कई घटनाएं सुनने को मिल रही है. छत्तीसगढ़ ही नहीं, शायद देश में पहली बार गोबर चोरी जैसे मामले सुनने में आ रहे हैं.

गोबर चोरी से मचा हड़कंप छत्तीसगढ़ में गोबर चोरी का पहला मामला पिछले हफ्ते ही सामने आया है. कोरिया जिले के रोझी पंचायत में दो ग्रामीणों के बाड़े में जमा गोबर चोरी हो गया. ग्रामीणों ने सुबह उठकर देखा तो गोबर बाड़े में नहीं था. ये चोरी फूलमती पति लल्ला और रिचबुदिया पति सेमलाल के घर हुई. गोबर चोरी की खबर सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया. दोनों किसानों का कहना है कि बाड़े में 100 किलो गोबर रखा था.

इसके बाद सभी गांव वालों ने मिलकर इस घटना की जानकारी गौठान समिति के अध्यक्ष को दी. गोठान समिति के अध्यक्ष का कहना है कि ये एक तरह की नई समस्या है, चोरों का पकड़ा जाना जरूरी है. गोठान समिति की ओर से चोर को पकड़ने की फरियाद के साथ स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया.

आखिर क्यों हो रहा गोबर चोरी इस चोरी के पीछे की वजह है राज्य सरकार की एक योजना. छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले हरेली त्योहार के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'गोधन न्याय योजना' की शुरुआत की है. इस योजना के तहत राज्य सरकार पशुपालकों से दो रूपये प्रति किलो की दर से गोबर खरीद रही है. खरीदे गए इस गोबर का इस्तमाल जैविक खाद तैयार करने के लिए किया जाएगा.

देशभर में छत्तीसगढ़ बड़े पैमाने पर गोबर खरीदने वाला पहला राज्य बन गया है. हाल ही में पांच अगस्त को सरकार ने गोबर बेचने वाले पशुपालकों को पहली बार उनके पशुओं के गोबर की कीमत अदा की थी. इसी के बाद से यहां गोबर चोरी के मामले बढ़ गए हैं. फिलहाल पुलिस इन गोबर चोरों पर पकड़ने की फिराक में है. किसान अब अपने घर के गोबर को संभाल कर रखने लगे हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: गाय के गोबर से मूर्ति और राखी बनाकर महिला ने पीएम मोदी की मुहिम को दी मजबूती छत्तीसगढ़: गोबर कैसे देश के आर्थिक प्रगति में उपयोगी साबित हो सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
वायनाड लैंडस्लाइड: 'कुदरत का कहर नहीं, ये मैन-मेड आपदा', केरल के मंत्री ने उठाए सवाल
गृहमंत्री अमित शाह की अहम पहल! MP-गुजरात समेत चार राज्यों के बीच सुलझाया जल विवाद; कराया समझौता
गृहमंत्री अमित शाह की अहम पहल! MP-गुजरात समेत 4 राज्यों के बीच सुलझाया जल विवाद; कराया समझौता
ED Raid On TMC: TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी
TMC पर ED का बड़ा एक्शन! 150 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन की जांच में कई ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
उद्धव ठाकरे ने बुलाई विधायकों की बैठक, राम मंदिर दान चोरी समेत इन मुद्दों पर चर्चा
Embed widget