एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: चौधरी चंद्र कुमार लेंगे प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, राजभवन में होगा समारोह

Himachal Pradesh Protem Speaker: हिमाचल प्रदेश में प्रोटेम स्पीकर के तौर पर चौधरी चंद्र कुमार की नियुक्ति कर दी गई और अब शपथ लेना बाकी है जो कल यानि सोमवार 19 दिसंबर को होनी है.

Protem Speaker Swearing In: कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चौधरी चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था. अब उनका शपथ ग्रहण होना है, जो सोमवार, 19 दिसंबर 2022 को होना तय हुआ है. उनका ये शपथ ग्रहण राजभवन होगा और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें शपथ दिलाएंगे. कार्यक्रम शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगा.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 22 और 23 दिसंबर को चंद्र कुमार सदन की कार्यवाही का संचालन करेंगे. इसके बाद 23 दिसंबर को ही विधानसभा के नए स्पीकर का चुनाव होगा और इसके बाद नए स्पीकर कार्यभार संभालेंगे. चंद्र कुमार कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र से छठी बार जीत कर आए हैं. विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में होगा.

क्यों बनाया जाता है प्रोटेम स्पीकर?

गौर रहे कि जब नई विधानसभा गठित होती है, तो विधानसभा में सबसे अधिक समय गुजारने वाले सदस्य या निर्वाचित सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है. सत्तारूढ़ दल प्रोटेम स्पीकर का नाम राज्यपाल के पास भेजता है. इसके बाद प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया जाता, जो नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाता है.

प्रोटेम स्पीकर का काम क्या होता है?

नए सदस्यों को शपथ दिलाना.

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराना.

फ्लोर टेस्ट करने का काम करना.

स्थायी स्पीकर चुने जाने तक सदन की गतिविधियों को चलाना.

सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का कार्य.

कौन हैं चंद्र कुमार

चौधरी चंद्र कुमार का जन्म हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हुआ था. उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है. इस समय वह हिमाचल की जवाली विधानसभा से विधायक हैं और इससे पहले राज्य में वह मंत्री भी चुके हैं. साथ ही वह साल 2004 में कांगड़ा से सांसद भी रह चुके हैं. चंद्र कुमार हिमाचल सरकार में साल 1982-2004 के बीच राज्य मंत्री, कृषि और वानिकी का पद भी संभाल चुके हैं. इसके साथ ही वह साल 1989-1990 के बीच हिमचाल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में बिजली और परियोजना विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Exclusive: हिमाचल ने दिया ताज...कैसे चलाएंगे राज? सीएम सुक्खू ने abp से बातचीत में दिया हर सवाल का जवाब, पढ़ें इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
संसद में रामलीला पर बड़ा मंथन, ओम बिरला बोले- ‘नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी’
Manipur Voter List 2026: मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
मणिपुर की वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! पुरुषों से फिर आगे निकलीं महिलाएं, 1.58 लाख नाम हटने से मची हलचल
West Bengal: तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
तोड़फोड़ की तो फिर...सिर्फ जेब नहीं, संपत्ति भी जाएगी! सुवेंदु अधिकारी ने किसे दिया सख्त मैसेज?
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'
ममता बनर्जी के घर के बाहर पुलिस तैनाती से भड़की TMC, पार्टी सांसद ने कहा- 'सुपर इमरजेंसी जैसी हालत'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget