एक्सप्लोरर

Exclusive: हिमाचल ने दिया ताज...कैसे चलाएंगे राज? सीएम सुक्खू ने abp से बातचीत में दिया हर सवाल का जवाब, पढ़ें इंटरव्यू

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की कमान संभालने के बाद एबीपी न्यूज को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया. उन्होंने राज्य, पार्टी और सरकार के बारे में कई बातें कही.

ABP News Exclusive: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में प्रदेश में कांग्रेस को बहुमत मिला है और उसने सरकार बनाई है. कांग्रेस ने राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुना था. एबीपी न्यूज ने अपने एक्सक्लूसिव शो में राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से एक्सक्लूसिव बातचीत की और कई सवालों के जवाब भी दिए. 

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जब उनको ये बताया गया कि वे विधायक दल के नेता चुने गये हैं तो वह भावुक हो गये और उनको अपने पिता याद आ गये. उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी ने उनको सीएम बनाकर जो फैसला लिया है वह सिर्फ कांग्रेस के लिए ही फायदे मंद नहीं होगा बल्कि राजनीतिक तौर पर हिमाचल प्रदेश के लिए भी फायदेमंद होगा. अगर हम ऐसा ही करते रहे तो आने वाले दिनों में हम अपने कॉडर को मजबूत करके देश में और अन्य जगहों पर भी सरकार बना लेंगे. 

'न कोई बिक सकता है, न बीजेपी किसी को खरीद सकती है'
कांग्रेस में अंतर्विरोध को लेकर हिमाचल सीएम ने कहा कि किसी ने उनके खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोला. जब वह शपथ ले रहे थे तब मंच पर हर कोई मौजूद था. हम सब एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. न कोई बिक सकता है,न ही बीजेपी किसी को खरीद सकती है. हिमाचल प्रदेश में न ही किसी के कहने से पार्टी टूट सकती है. 

हिमाचल बीजेपी में घुटन
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में तो बीजेपी भी टूट सकती है. क्योंकि हिमाचल बीजेपी में अंदर ही अंदर बहुत घुटन है. उन्होंने कहा कि मैं तो उनकी घुटन को ऑक्सीजन देना चाहता हूं. मैं उनको ऑक्सीजन देने का काम कर रहा हूं. 

उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र से जीत करके सीएम बने हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बीजेपी के दिग्गज नेताओं जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर और प्रेम कुमार धूमल के क्षेत्र से चुनाव जीता है. 

अटल टनल का नाम बदलने को लेकर क्या बोले सीएम?
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अटल टनल का नाम बदलने को लेकर किये गये सवाल पर सीएम ने कहा कि यह बात अफवाह है. अटल बिहारी वाजपेयी देश के पीएम रह चुके हैं उनका सम्मान है. यह सब भ्रम फैलाने वाली बातें हैं. सरकार ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रही है.

ओपीएस लागू करेंगे
हिमाचल प्रदेश में ओपीएस को लेकर सीएम ने कहा कि इस मामले में उन्होंने राज्य के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिये हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में जो अधिकारी या सरकारी कर्मचारी ने अपनी जवानी में राज्य के विकास की गाथा लिखी उसको बुढ़ापे में अकेला छोड़ दिया जाना गलत बात है. सरकार उन नागरिकों को पेंशन जरूर देगी. 

महिलाओं को 1500 रुपये देने पर क्या बोले सीएम?
हिमाचल सीएम ने राज्य की महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने देने की बात पर कहा कि हमने वादा किया है तो हम उसको पूरा करने के रास्ते भी खोजेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे संसाधन बढ़ रहे हैं. हम इसके लिये दिशा निर्देश जरूर लागू करेंगे. 

हिमाचल सीएम ने अपनी जीत का श्रेय गांधी परिवार को देते हुए कहा कि हिमाचल की जीत राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जीत है.

AAP National Council Meeting: AAP के विजन को लेकर बोले अरविंद केजरीवाल- 2027 में गुजरात में बनाएंगे सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
'मौत देने का कम दर्दनाक तरीका तय करे केंद्र...' फांसी के विकल्प पर SC
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget