एक्सप्लोरर

चरणजीत सिंह चन्नी ही अकेले नहीं, अमृतपाल सिंह को लेकर बदल रही है पंजाब की फिजा

Amritpal Singh: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और अन्य अलगाववादी नेताओं को लेकर पंजाब के राजनीतिक दलों के सुर बदलने लगे हैं. उनके रुख में इन अलगाववादी नेताओं के प्रति नरमी दिखाई देने लगी है.

Amritpal Singh: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर टिप्पणी करते हुए एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. केंद्र पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए चन्नी ने कहा कि सरकार ने नवनिर्वाचित सांसद को जेल में बंद किया हुआ है. उनका इशारा अमृतपाल सिंह की तरफ था और संदेश पंजाब की उस बदलती सियासी हवा की ओर, जिसमें अलगाववादी नेताओं के समर्थन में माहौल बनते दिखाई दे रहा है.

लोकसभा चुनाव के पहले ज्यादातर विपक्षी दल खालिस्तान की मांग करने वाले वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का विरोध करते थे. अमृतपाल ने खडूर साहिब से निर्दलीय चुनावी ताल ठोकी तो विपक्षी दलों ने उन्हें कड़ी टक्कर भी दी. हालांकि चुनावी नतीजों में अमृतपाल ने जेल में बंद रहकर भी जीत हासिल की. इसके बाद से लगातार पंजाब के कई दिग्गजों के बोल अमृतपाल को लेकर नरम पड़े हैं. इस लिस्ट में अगला नाम पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी का भी जुड़ गया है.

हालांकि चन्नी के बयान से कांग्रेस ने किनार कर लिया है. कांग्रेस के एक नेता ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, "चन्नी ने समाज के एक विशेष धड़े को लुभाने के इरादे से ये बयान दिया, जो अमृतपाल के समर्थक हैं, लेकिन ये पार्टी का बयान नहीं है. पार्टी की विचारधारा साफ है. कांग्रेस किसी भी तरह की कट्टरता का समर्थन नहीं करती है, चाहे वो हिंदू, मुस्लिम या सिख किसी की भी हो. इसलिए पार्टी ने खुद को इससे अलग कर लिया है."

सिर्फ चन्नी ही नहीं बदल रही है पंजाब की हवा!

कांग्रेस ने खुद को चन्नी के बयान से भले ही अलग कर लिया हो, लेकिन वो इकलौते नेता नहीं हैं, जिनके सुर अमृतपाल के लिए नरम पड़े हों. कई अन्य पार्टी के नेता भी अमृतपाल को रिहा करने की मांग उठा चुके हैं. कांग्रस पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा, जो संगरूर से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब नहीं हुए, उन्होंने भी चुनावों के बाद अमृतपाल को लेकर बयान दिया था.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया था, "अब जनता की अदालत ने खडूर साहिब से भाई अमृतपाल सिंह को भारी जनादेश दिया है, ऐसे में मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील करूंगा कि वो एनएसए को हटाते हुए उन्हें (अमृतपाल सिंह) को रिहा करवाएं."

शिरोमणी अकाली दल भी अमृतपाल सिंह के समर्थन में उतर आया है. अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "मैं और मेरी पार्टी भाई अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए बढ़ाए जाने का विरोध करते हैं, क्योंकि ये संविधान और मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं." बादल ने आगे भगवंत मान पर भी निशाना साधा और कहा, "इस निर्देश से ये साफ हो गया है कि भगवंत मान सिख विरोधी और पंजाब विरोधी हैं."

अब अमृतपाल को लेकर हो रही सियासत!

सुखबीर बादल ने आगे लिखा कि अमृतपाल सिंह से हमारी विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन हम उनके खिलाफ या किसी और के खिलाफ हो रहे अन्याय की आवाज उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए वो कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो अकाली दल का ये बयान अपने मूल वोटर्स को वापस अपनी तरफ खींचने के इरादे से चला गया एक दांव है. 

सिर्फ विपक्षी ही नहीं बल्कि बीजेपी भी अमृतपाल नहीं तो कम से कम अन्य अलगाववादियों के नरम हुई है. लोकसभा चुनाव में लुधियाना से बीजेपी उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टी ने अपने कैंपेन के दौरान कहा था कि अगर अमृतपाल सिंह जैसे लोग लोकसभा पहुंचे तो वो पंजाब के अमन पसंद लोगों को शांति से नहीं रहने देंगे. अब उनका कहना है कि वो पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके दादा बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना की रिहाई पर केंद्र के फैसले का विरोध नहीं करेंगे.

पंजाब के राजनेताओं की बयानबाजी में अचानक आए इस बदलाव के पीछे सूबे की बदलती सियासी हवा एक वजह मानी जा रही है. वही हवा जिसने जेल में बंद अमृतपाल सिंह के विजयी परचम को लहरा दिया.

ये भी पढ़ें: योगी या मौर्य, यूपी के सियासी ड्रामे में किसके साथ है RSS? पत्रकार ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget