एक्सप्लोरर

CBI Raids: क्यों आर्यन खान मामले में मुश्किलों में घिरे समीर वानखेड़े? जानें CBI रेड की वजह

Maharashtra News: एनसीबी की विजिलेंस टीम ने जांच के बाद सीबीआई से इस मामले की जांच के लिए आग्रह किया था. वानखेड़े पर केस सेटल करने की एवज में रिश्वत की डिमांड का है आरोप.

CBI Raids at Sameer Wankhede Premises: सीबीआई ने मुंबई एनसीबी के तत्कालीन जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े समेत 4 अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है. आरोपीयों में एनसीबी के पूर्व सुपरिंटेंडेंट एनसीबी विश्वा विजय सिंह, तत्कालीन इंटेलिजेंस अधिकारी आशीष रंजन, केपी गोसावी, संविले डिसूजा (प्राइवेट पर्सन) और कई अज्ञात लोग सामिल है. जिनके खिलाफ सीबीआई ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर है. केपी गोसावी ही वह शख्स है जिसने आर्यन खान की फोटो वायरल की थी. 

धमकी दी आरोप में फंसा दिया जाएगा

एनसीबी की विजिलेंस टीम ने जांच के बाद सीबीआई से इस मामले की जांच के लिए आग्रह किया था. जांच में सामने आया कि मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर और दूसरे आरोपियों ने केस नंबर 94/2021 जो एनसीबी ने दर्ज किया था उसको सेटल करने की एवज में तमाम तरह की रिश्वत की डिमांड की थी और कुछ पैसा रिश्वत के तौर पर लिया भी था. 

आरोपों के मुताबिक, आर्यन खान मामले में एनसीबी को इन्फॉर्मेशन मिली थी कि एक प्राइवेट क्रूज शिप पर कुछ प्राइवेट लोग ड्रग्स कन्ज्यूम कर रहे हैं और उनके पास ड्रग्स है. आरोप है कि इस केस में इन सभी आरोपियों ने 25 करोड़ रुपये की उगाही गिरफ्तार आरोपियों से करने की कोशिश की और धमकी दी कि ऐसा न करने पर नारकोटिक्स बरामद होने के आरोप में फंसा दिया जाएगा.

29 ठिकानों पर किया गया रेड्स

इसके साथ ही टोकन एमाउंट के तौर पर 50 लाख रुपये ले भी लिए गए थे. इस केस को दर्ज कर सीबीआई ने आज समीर वानखेड़े और बाकी के आरोपियों के 29 ठिकानों, जिसमें मुंबई, दिल्ली, रांची, लखनऊ, चेन्नई, गुवाहाटी शामिल है, रेड्स कर तमाम संदिग्ध कागजात, कैश और आर्टिकल्स रिकवर करने का दावा किया है. 

जल्द ही समीर वानखेड़े और दूसरे आरोपियों को सम्मन कर जांच में शामिल करने के आदेश सीबीआई की तरफ से दिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में 15 मई से 'एंटी ओपन बर्निंग' कैपेन, प्रदूषण कम करने को लेकर समर एक्शन प्लान की होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
TMC सांसद-विधायकों के सुर हुए बागी! बंगाल की सियासत में मचा बवाल, क्यों टूट रही ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस?
TMC सांसद-विधायकों के बागी सुर! बंगाल की सियासत में बवाल, क्यों टूट रही ममता की तृणमूल कांग्रेस?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
47 सालों के बाद लक्षद्वीप में शराब पर से क्यों हटाया गया बैन? केंद्र सरकार का इसके पीछे मकसद क्या?
Mahua Moitra On TMC: 'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला
'पहले इस्तीफा दें, फिर BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें', महुआ मोइत्रा का बागी नेताओं पर तीखा हमला

वीडियोज

Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget