एक्सप्लोरर

कांग्रेस के साथ जाने की खबरों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लगाया विराम, कही ये बात

Captain Amarinder Singh will launch New Party: पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन कई मौकों पर ये कह चुके हैं.

Captain Amarinder Singh will launch New Party: पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द ही अपनी नई पार्टी की घोषणा करेंगे. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन कई मौकों पर ये कह चुके हैं. वहीं, उन्होंने एक बार फिर दोहराया है कि वे पंजाब के लोगों और किसानों के हितों की सेवा के लिए जल्द ही अपनी खुद की राजनीति पार्टी शुरू करने की घोषणा करेंगे. कैप्टन ने कहा, "मैं जल्द ही अपनी पार्टी लॉन्च करूंगा और किसानों के मुद्दे हल होने के बाद पंजाब चुनाव के लिए बीजेपी, अकाली गुटों से अलग हुई पार्टी और अन्य के साथ सीट बंटवारे के लिए बातचीत करूंगा." कैप्टन ने कहा कि मैं पंजाब और उसके किसानों के हित के लिए मजबूत सामूहिक ताकत बनाना चाहता हूं. 

कांग्रेस के साथ बातचीत की खबरों पर विराम लगाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "कांग्रेस के साथ पर्दे के पीछे बातचीत की खबरें गलत हैं. अब इसका वक्त चला गया है. मैं सोनिया गांधी जी का उनके समर्थन के लिए आभारी हूं, लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा." 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने मीडिया प्रभारी रवीन ठुकराल की ओर से ट्वीट कर दी गई जानकारी को कोट करते हुए कांग्रेस के साथ जाने की खबरों पर विराम लगाया. बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया प्रभारी रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर अमरिंदर सिंह के हवाले से लिखा था, 'पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है. एक साल से ज्यादा वक्त से अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हमारे किसानों सहित पंजाब और उसके लोगों के हितों की सेवा के लिए जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी शुरू करने की घोषणा करूंगा.'

कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि अगर किसानों के हित में किसान आंदोलन का समाधान निकाल लिया जाता है, तो  वे 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं. अमरिंदर सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत हो सकती है, लेकिन इसके लिए किसान आंदोलन का समाधान किसानों के हित में होना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि समान विचारधारा वाले दलों के साथ भी गठबंधन कर सकते हैं. 

पाक की जीत पर जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का केस, महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर की ये मांग


जहरीला पानी पीने से 58 गायों की मौत, पूर्व नौकर को किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget