एक्सप्लोरर

BJP विधायक संगीत सोम बोले- शर्जील जैसों को चौराहे पर गोली मार दें, धरना दे रहीं महिलाओं को भेजें जेल

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शर्जील इमाम को लेकर संगीत सोम ने कहा, ‘’ये लोग हिंदुस्तान को बांटने की बात करते हैं. शर्जील इमाम जैसों को चौराहे पर फांसी पर लटाकर गोली मार देनी चाहिए.’’ संगीत सोम ने कहा, ‘’सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए शाहीन बाग पिकनिक स्पॉट बन गया है. इन सब लोगों को विपक्षी पार्टियां प्रदर्शन करने के लिए 500 रुपए घंटा के हिसाब से पैसे दे रही हैं.

सहारनपुर: नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर बीजेपी के नेताओं की ओर से लगातार विवादित और भड़काऊ बयान दिए जा रहे हैं. इस बीच अब उत्तर प्रदेश में सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा है कि भड़काऊ भाषण देने वाले शर्जील इमाम जैसे लोगों को चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि शाहीन बाग में धरन पर बैठीं महिलाओं को जेल भेज देना चाहिए.

धरने पर बैठीं महिलाओं को काम-धाम नहीं- संगीत सोम

संगीत सोम ने कहा, ‘’सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए शाहीन बाग पिकनिक स्पॉट बन गया है. इन सब लोगों को विपक्षी पार्टियां प्रदर्शन करने के लिए 500 रुपए घंटा के हिसाब से पैसे दे रही हैं. इन लोगों को विदेशों से भी फंडिंग की जा रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘’जो भी महिलाएं धरने पर बैठीं हैं, उन्हें काम-धाम नहीं हैं. धरना कर रहीं सब महिलाओं पर केस दर्ज कर जेल भेज देना चाहिए.’’

फायरिंग करने वाला युवक प्रदर्शनकारियों में से एक- संगीत सोम

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किए गए शर्जील इमाम को लेकर संगीत सोम ने कहा, ‘’ये लोग हिंदुस्तान को बांटने की बात करते हैं. शर्जील इमाम जैसों को चौराहे पर फांसी पर लटाकर गोली मार देनी चाहिए.’’ जामिया फायरिंग पर उन्होंने कहा, ‘’देश में जगह-जगह लोग अराजकता फैला रहे हैं और ये भी उन्हीं लोगों की चाल है. फायरिंग करने वाला युवक भी उन्हीं में से निकलकर सामने आएगा.’’

राहुल को अपनी नागरिकता जाने का डर- संगीत सोम

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर संगीत सोम ने कहा, ‘’राहुल गांधी को सीएए से इसलिए डर लग रहा है, क्योंकि उनको अपनी खुद की नागरिकता जाने का डर है. शायद उनके पास भी हिंदुस्तान की नागरिकता के लिए कोई मान्य डॉक्युमेंट्स नहीं हैं.’’

यह भी पढ़ें-

फर्रूखाबाद: 'ऑपरेशन मासूम' खत्म, मारा गया आरोपी सुभाष बाथम, एनकाउंटर पर उठ रहे हैं सवाल

दिल्ली का मूडः बीते पांच सालों में दिल्ली की महिलाओं में सुरक्षा का भाव बढ़ा है?

IND vs NZ: वेलिंग्टन में चौथा टी-20 मैच आज, बेंच स्ट्रैंथ को आजमा सकते हैं कप्तान कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget