एक्सप्लोरर

IND vs NZ: वेलिंग्टन में चौथा टी-20 मैच आज, बेंच स्ट्रैंथ को आजमा सकते हैं कप्तान कोहली

कोहली की विराट सेना ने पहली बार न्यूज़ीलैंड में टी-20 सीरीज़ जीतने का अपना सपना पूरा कर लिया है. अपने इस सपने को पूरा करने के बाद विराट कोहली अब प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव करने के मूड में हैं. कोहली ने तीसरा मैच जीतने के बाद इस बात के संकेत दिए थे कि अगले दोनों मैचों में वो अपनी टीम की बैंच स्ट्रैंथ को आज़माएंगे.

  नई दिल्ली: भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेते हुए न्यूजीलैंड में इतिहास पहले ही रच दिया है, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम की भूख शांत नहीं हुई होगी और टीम आज होने वाले चौथे टी-20 में लगातार चौथी जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. तीसरे टी-20 में भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी. यह भारत की कीवी जमीन पर पहली टी-20 सीरीज जीत है. भारत बनाम न्यूजीलैंड 4th T20I मैच कब है? भारत बनाम न्यूजीलैंड 4th T20I मैच 31 जनवरी, शुक्रवार को खेला जाएगा. कहां खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मैच? भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मैच स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन में खेला जाएगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी-20 मैच किस समय शुरू होगा? भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा T20I मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. पिछले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने की थी शानदार बल्लेबाजी रोहित ने सिर्फ सुपर ओवर में नहीं पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने खराब रिकार्ड को सुधारते हुए 40 गेंदों पर 60 रन बनाए थे. रोहित के अलावा कप्तान विराट कोहली ने 38 रनों की पारी खेली थी. भारतीय बल्लेबाजी ने तो तीनों मैचों में शानदार किया. तीसरे मैच में 27 रन बनाने वाले लोकेश राहुल ने शुरुआती दो मैचों में अर्धशतक जमाए थे और पहले मैच में श्रेयस अय्यर का बल्ला भी चला था. दूसरे मैच में भी वह असरदार रहे थे. गेंदबाजी होगी भारत की चिंता भारत की चिंता होगी तो गेंदबाजी. जहां पहले और तीसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. तीसरे मैच में कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने अकेले मैच अपनी टीम के पक्ष में बना दिया था. मोहम्मद शमी ने हालांकि आखिरी ओवर में शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर करा दिया था. यहां कोहली की चिंता जसप्रीत बुमराह को लेकर होगी. चोट से वापसी कर टीम में लौटे बुमराह में वो पैनापन दिखाई नहीं दे रहा है जो पहले हुआ करता था. तीसरे मैच में भी उन्होंने चार ओवरों में 45 रन खर्च किए थे और जब कप्तान ने उन पर भरोसा करते हुए सुपर ओवर सौंपा तो वह 17 रन खा गए. वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी प्लेइंग इलेवन में मिल सकती है जगह इसी तरह युजवेंद्र चहल और शिवम दुबे भी गेंदबाजी में भारत की परेशानी बने हुए हैं. तीसरे मैच के बाद कोहली ने ऐसे संकेत दिए थे कि वह बाकी दो मैचों में बेंच को आजमा सकते हैं. उन्होंने खासकर वॉशिंगटन सुंदर और नवदीप सैनी के नाम लिए थे. अगर वेस्पैक स्टेडियम में इन दोनों को अंतिम-11 में जगह मिले तो यह अचरच की बात नहीं होगी. वहीं मेजबान टीम को देखा जाए तो कप्तान विलियम्सन को छोड़कर उनका कोई और बल्लेबाज जिम्मेदारी भरी पारी नहीं खेल पाया था. कप्तान ने हालांकि मैच के बाद कहा था कि टीम ने शुरुआती दो मैचों की अपेक्षा तीसरे मैच में अच्छा सुधार किया. लेकिन उसके लिए जरूरी है कि मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरो बड़ी पारियां खेलें. भारत की तरह न्यूजीलैंड के लिए भी गेंदबाजी चिंता रही है. टिम साउदी का अनुभव भी काम नहीं आ रहा और न ही युवाओं का जोश. टीम में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. क्या-क्या हो सकते हैं बदलाव? कोहली ने तीसरा मैच जीतने के बाद कहा था कि हम सीरीज जीत गए हैं. अब आपको प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिलेंगे. विराट कोहली ने कहा है ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) जैसे खिलाड़ी बेंच पर बैठे हैं, जो कम से कम एक मौका डिजर्व करते हैं. विराट के इस बयान से साफ है वे अगले मैच में बदलाव करेंगे. इसके साथ ही संजू सैमसन (Sanju Samson)और रिषभ पंत (Rishabh Pant) जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में चुना जा सकता है. चौथे मैच में लोकेश राहुल (K L Rahul) को आराम दिया जा सकता है. राहुल को आराम दिए जाने से टीम में दो स्लॉट खाली हो जाएंगे. एक ओपनर का और दूसरा विकेटकीपर का. ऐसे में संजू सैमसन को टीम मैनेजमेंट बतौर ओपनर और फिर पंत को बतौर विकेटकीपर आज़मा सकती है. वहीं जडेजा को आराम देकर वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की जगह नवदीप सैनी (Navdeep Saini) टीम में दिखाई दे सकते हैं. टीमें (संभावित) भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर. न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, स्कॉट कुगलेजिन, कोलिन मुनरो, कोलिन डी ग्रांडहोम, टॉम ब्रूस, डार्ली मिशेल, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनेर. तीसरे टी-20 मैच में हार के बाद विलियमसन को आई विश्व कप 2019 के फाइनल मुकाबले की याद! Video: रोहित ने सुपर ओवर में सिक्स लगाकर दिलाई जीत, खुशी से उछल पड़े कोहली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट, मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
Highlights: मानव सुथार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुथार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget