एक्सप्लोरर

दिल्ली का मूडः बीते पांच सालों में दिल्ली की महिलाओं में सुरक्षा का भाव बढ़ा है?

दिल्ली में बीते पांच सालों में महिला सुरक्षा के मसले पर कितना काम हुआ है और क्या यहां कि महिलाएं अब सुरक्षित महसूस करती हैं. यहां वोट कर अपनी राय दें.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) में आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस का कैंपेन जोरों पर है. सभी पार्टियां एक-दूसरे को चुनावी पटखनी देने के लिए जनता से तरह-तरह के वादे कर रही हैं और अपने-अपने कामों को गिना रही हैं. इस चुनाव में आम जनता के लिए महिला सुरक्षा का मुद्दा भी अहम रहने वाला है. ऐसे में तीनों प्रमुख पार्टी महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए तरह-तरह के वादे कर रही हैं. दिल्ली में आठ फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 11 फरवरी को वोटों की गिनती होगी.

आप भी हमें वोट कर महिला सुरक्षा की हालत से रूबरू करा सकते हैं. करें वोट

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने महिला सुरक्षा को 'केजरीवाल की 10 गारंटी कार्ड' में भी शामिल किया है. चुनाव प्रचार में आप हर एक मंच से महिला सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों को गिना रही है. इसमें स्ट्रीट लाइट्स-सीसीटीवी लगाए जाने, बसों में मार्शलों की तैनाती और महिलाओं के लिए बसों में मुफ्त सफर का काम शामिल है. यही नहीं AAP ने दावा किया है कि दोबारा सत्ता में आने पर 'मोहल्ला मार्शल' तैनात किए जाएंगे और स्ट्रीट लाइट्स, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इसके साथ ही AAP का कहना है कि अगर केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस को राज्य की सरकार के हाथ में सौंप देती है तो महिला सुरक्षा की तरफ बड़े कदम आसानी से उठाए जा सकते हैं.

वहीं विपक्षी पार्टी बीजेपी-कांग्रेस इन दावों और वादों पर सवाल उठाती दिख रही है. बीजेपी का कहना है कि पांच साल पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली में सीसीटीवी लगाने का वादा किया था लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ. यही नहीं बीजेपी नेताओं का दावा है कि दिल्ली सरकार ने निर्भया फंड से मिले पैसा का पूरा इस्तेमाल तक नहीं किया. बीजेपी निर्भया मामले में दोषियों की फांसी में हुई देरी पर भी दिल्ली सरकार को घेर रही है.

वहीं कांग्रेस का बीजेपी और आम आदमी पार्टी, दोनों से सवाल है. पार्टी का कहना है कि आप-बीजेपी की लड़ाई में आज भी दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो फोर्स बनाने का वादा किया था लेकिन अब तक ये वादे हकीकत में नहीं बदले. कांग्रेस दिल्ली पुलिस के रवैये को भी कठघरे में खड़े करती रही है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना वायरस का भारत में पहला मामला आया सामने, केरल के मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget