एक्सप्लोरर

Prayagraj Violence: प्रयागराज में पत्थरबाजी वाली जगह पर पहुंचा बुलडोजर, SSP अजय कुमार बोले- अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई

Action Against Violence: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. प्रयागराज में जिस जगह पर उपद्रव हुआ वहां पर बुलडोजर पहुंचने से सनसनी फैल गई है.

Prophet Mohammad Row: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को कई जगहों पर हिंसा (Violence in Many Places) देखने को मिली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pardesh) में कानपुर हिंसा (Kanpur Violence) के बाद प्रयागराज (Prayagraj), सहारनपुर (Saharanpur) और मुरादाबाद (Moradabad) में भी हिंसा देखने को मिली. अब हिंसा वाली जगहों पर कार्रवाई (Action Against Violence) होना शुरू हो गई है और जो लोग हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में प्रयागराज में भी जिस जगह पर पत्थरबाजी (Stone Pelting) हुई वहां पर बुलडोजर (Bulldozer) पहुंचने के बाद सनसनी फैल गई है. तो वहीं कानपुर में भी जफर हयात (Jafar Hayat) के करीबी के मकान पर बुलडोजर चलाया गया है. योगी सरकार (Yogi Government) उपद्रवियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (Zero Tolerance) की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है.

वहीं प्रयागराज के SSP अजय कुमार का कहना है कि ये बुलडोजर अगर चल रहा है तो इसका कोई दूसरा मतलब न निकाला जाए. ये अवैध निर्माण के तहत कार्रवाई हो रही है. जिन लोगों ने गलत काम किया है उन लोगों पर केस तो दर्ज होगा ही. उन्होंने बताया कि प्रयागराज में हुई हिंसा के मामले में अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

वीडियो के आधार पर की जा रही है अपराधियों की पहचान

SSP अजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि उपद्रवियों की पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है. ये भी पता लगाया जा रहा है कि बाहर से कौन-कौन लोग शहर में आए थे. इस सभी लोगों पर गैंगस्टर और एनएसए एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. मास्टरमाइंड जावेद को हिरासत में लिया जा चुका है जिससे पूछताछ चल रही है. वो प्रयागराज के करेली इलाके का रहने वाला है. वो मीटिंग में शामिल रहता है और बहलाने फुसलाने वाली बातें करता है. उसकी बेटी जेएनयू में पढ़ती है और वो भी यही काम करती है. इन लोगों के खिलाफ बहुत जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उपद्रव वाले इलाकों में पहुंचे बुलडोजर

यूपी पुलिस (UP Police) की कार्रवाई तेज हो गई है. प्रयागराज (Prayagraj) में उपद्रव वाले इलाकों में दो बुलडोजर (Bulldozer) पहुंच गए हैं. लोगों से मकान के दस्तावेज (Paper) मांगे जा रहे हैं. माना जा रहा है कि प्रशासन अवैध निर्माणों (Illegal Construction) पर बुलडोजर का ऐक्शन कर सकता है. लोगों से दस्तावेजों की मांग कर उपद्रवियों को भी चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है. उपद्रवियों पर सख्त ऐक्शन (Strict Action) की तैयारी की जा रही है. तो वहीं कानपुर हिंसा (Kanpur Violence) मामले में मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी (Jafar Hayat Hashmir) के करीबी के घर पर बुलडोजर चला.

जफर हयात को कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड (Mastermind) करार दिया जा रहा है. जिस व्यक्ति के मकान के अवैध हिस्से को गिराया गया है उसका नाम इश्तियाक (Ishtiyak) बताया जा रहा है. ऐसे में यूपी पुलिस की ओर से कानपुर में एक्शन स्टार्ट हो गया है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहने वाली है.

ये भी पढ़ें: Prayagraj Violence: हिंसा के आरोपियों पर गैंगस्टर और NSA के तहत होगी कार्रवाई, Video से हो रही पहचान, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: Prophet Muhammad Protest: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, इंटरनेट बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget