एक्सप्लोरर

Prophet Muhammad Protest: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, इंटरनेट बंद

Prophet Muhammad Protest: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शुक्रवार 10 जून को भी हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जिनमें कई लोग घायल भी हुए और जमकर आगजनी भी की गई.

Prophet Muhammad Protest: नुपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर देश के कई हिस्सों में बवाल हो रहा है. शुक्रवार 10 जून को कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले, जिनमें पश्चिम बंगाल का हावड़ा भी शामिल है. लेकिन अब हावड़ा में एक बार फिर हिंसा भड़कने की खबर सामने आई है. यहां पुलिस पर भीड़ ने पत्थरबाजी की है, जिसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई और आंसू गैस के गोले दागे गए. हालात को देखते हुए इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है. 

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कल हुई हिंसा के बाद से ही धारा 144 लागू कर दी गई थी, लेकिन आज सुबह एक बार फिर भीड़ इकट्ठा हुई और जमकर पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया. पुलिस ने मौके पर स्थिति को किसी तरह संभालने की कोशिश की. फिलहाल मौके पर भारी पुलिसबल तैनात है. इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. 

प्रदर्शनकारियों ने की थी आगजनी
बता दें कि हावड़ा में लोगों ने निलंबित बीजेपी नेता नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वैन और पुलिस बूथ में आग लगाई. मौके पर भारी पुलिसबल बुलाया गया और किसी तरह लोगों को वहां से भगाया गया. ये लोग नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि नुपुर शर्मा को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. निलंबित बीजेपी प्रवक्ता ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर एक टीवी डिबेट में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद देश और दुनिया में उन्हें लेकर खूब चर्चा हुई. इस बयान के बाद मचे हंगामे को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया. साथ ही उनके बयानों से किनारा कर बयान भी जारी किया. 

ये भी पढ़ें - 

Rajashthan Rajya Sabha Election Result: क्रॉस वोटिंग के चलते बीजेपी ने विधायक शोभारानी को किया सस्पेंड

Rajya Sabha Election 2022: राज्यसभा चुनाव के लिए इन चार राज्यों में दिखी कड़ी टक्कर, जानिए कहां किसने मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget