एक्सप्लोरर

'वॉटर वॉर, चीन और किसान', नांदेड़ में केंद्र पर बरसे KCR, कहा- अबकी बार किसान सरकार

तेलंगाना सीएम और भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख केसीआर ने 2024 को लेकर पार्टी की मुहिम की शुरुआत कर दी है. रविवार को नांदेड़ में बीआरएस चीफ ने मेगा रैली की और केंद्र पर हमला बोला.

KCR Rally In Nanded: भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने रविवार (5 फरवरी) को महाराष्ट्र के नांदेड़ में बड़ी जनसभा की. पार्टी प्रमुख और तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) ने रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. रैली के बाद उन्होंने मीडिया से भी बात की. केसीआर ने सवाल किया कि पानी को लेकर राज्यों के बीच लड़ाई क्यों लगवाई जा रही है जबकि भारत में पर्याप्त पानी उपलब्ध है.

मीडिया से बातचीच में उन्होंने कहा कि बीआरएस का उद्देश्य जल नीति को बदलना और देश में वाटर सप्लाई के लिए एक नया तंत्र लाना है. उन्होंने सवाल किया "जब भारत में हर एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी है तो राज्यों के बीच वाटर वॉर को बढ़ावा क्यों दिया जा रहा है?"

नेता मजाक कर रहे- KCR
चंद्रशेखर राव ने कहा, "इस देश में 1 लाख 40 हजार टीएमसी (हजार मिलियन क्यूबिक फीट) बारिश होती है. पानी का आधा हिस्सा वाष्पीकरण के चलते भाप में बदल जाता है. बाकी 70-75 हजार टीएमसी साफ पानी नदियों में बहता है. हम सिर्फ 21 हजार टीएमसी पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं. बाकी 50,000 टीएमसी पानी बर्बाद हो जाता है और समुद्र में चला जाता है. ये केंद्र सरकार के आंकड़े हैं. अगर 50,000 टीएमसी पानी समुद्र में बह जा रहा है तो नेता मजाक कर रहे हैं."

चीन और अमेरिका से तुलना कर घेरा
बीआरएस चीफ ने देश में मालगाड़ियों की स्पीड की चीन और अमेरिका से तुलना करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. केसीआर कहा, 'भारत में मालगाड़ी की औसत स्पीड 24 किमी प्रति घंटा है, जबकि चीन की मालगाड़ी की औसत गति 120 किमी प्रति घंटा है. हम उनसे कैसे मुकाबला करेंगे? संयुक्त राज्य अमेरिका में, यह 78 किमी प्रति घंटा है, और यूनाइटेड किंगडम में, यह 75 किमी प्रति घंटा है.'

ऊर्जा क्षेत्र में निजीकरण के बढ़ावे का विरोध करते हुए केसीआर बोले कि भारत के पास 361 अरब टन कोयला रिजर्व है जो अगले 125 सालों के लिए पर्याप्त है. उसके बाद भी मोदी सरकार कोयला आयात करने का दबाव बना रही है.

'अबकी बार किसान सरकार'
केसीआर ने नांदेड़ में रैली को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने 'अबकी बार, किसान सरकार' का नारा दिया. तेलंगाना सीएम ने कहा, लोग आते हैं, मन की बात करके चले जाते हैं. 75 साल बाद भी देश को पानी नहीं मिल रहा है. बिजली नहीं मिल रही है. देश में सिर्फ भाषण चल रहा है. किसान पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आजादी को 75 साल हो गए. अब तक किसान हल चलाता था और दूसरे किसानों के लिए नियम बनाते थे. अब समय आ गया है कि किसान अब केवल हल ही नहीं चलाएगा बल्कि कानून भी लिखेगा. आज मेक इन इंडिया जोक बन गया है. कहां गया इनका मेक इन इंडिया? हर चीज तो चीन से आ रही है. हर गली में चाइना बाजार लग रहा है. मेक इन इंडिया है तो चाइना बाजार की जगह भारत बाजार लगना चाहिए. 

यह भी पढ़ें

‘... लेकिन पंडितों ने जो श्रेणी बनाई वो गलत थी’, मुंबई के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget