एक्सप्लोरर

अग्निवीरों के लिए BrahMos Aerospace में 50% तक का रिजर्वेशन, जानें- किस सेक्शन में मिलेगा कितना आरक्षण

Agniveer Reservation: तकनीकी भूमिकाओं के लिए उनके अनुभव और योग्यता के आधार पर थर्ड पार्टी कॉन्ट्रेक्ट स्टाफिंग के जरिए कम से कम 15% रिक्तियों के लिए अग्निवीरों को काम पर रखने का प्रावधान भी है.

Agniveer Reservation: देश के अग्निवीरों के लिए एक अच्छी खबर आई है. शुक्रवार (27 सितंबर) को एक प्रमुख घटनाक्रम में, ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों के लिए आरक्षण की घोषणा की है. भारत और रूस के ज्वाइंट वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस अपनी कंपनी में कम से कम 15 प्रतिशत तकनीकी पदों पर अग्निवीरों के लिए रिजर्व रखेगी.

सरकार की तरफ से अग्निवीरों के लिए कई संगठनों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की बात की गई है लेकिन किसी प्राइवेट कंपनी ने इस तरह का पहली बार फैसला किया है. रक्षा कंपनी के नोटिफिकेशन के मुताबिक, ब्रह्मोस एयरोस्पेस में कम से कम 15% तकनीकी रिक्तियों में अग्निवीरों को मौका दिया जाएगा.

इसके अलावा आउटसोर्स किए गए कामों सहित प्रशासनिक और सुरक्षा भूमिकाओं में 50% रिक्तियां अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी. ब्रह्मोस प्रबंधन ने अग्निवीरों को विस्तारित रोजगार अवसरों के साथ एकीकृत करने की योजना बनाई है. ब्रह्मोस में नियमित रोजगार के अलावा, अग्निवीरों को आउटसोर्सिंग अनुबंधों में भी एकीकृत किया जाएगा, जिससे उन्हें नागरिक करियर में पुनः एकीकृत करने के लिए व्यापक गुंजाइश मिलेगी.

ब्रह्मोस एयरोस्पेस के डिप्टी सीईओ ने क्या कहा?

ब्रह्मोस एयरोस्पेस के डिप्टी सीईओ डॉ. संजीव कुमार जोशी ने इस कदम के महत्व पर विस्तार से बताते हुए कहा कि सशस्त्र बलों में चार साल की सेवा के बाद अग्निवीर अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ-साथ अनुशासन और राष्ट्रवाद की गहरी भावना के साथ उभरेंगे.

जोशी ने कहा, "यह स्किल सेट बिल्कुल वही है जिसकी हमें BAPL की जरूरतों के मुताबिक उन्हें ढालने के लिए जरूरत है. अग्निपथ योजना यह सुनिश्चित करती है कि व्यक्तियों के पास हमारे कार्यबल में शामिल होने के लिए जरूरी स्किल हैं. हमारी हालिया मानव संसाधन नीति इसे दर्शाती है और अग्निपथ से उत्तीर्ण होने वाले छात्र तकनीकी और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर हमारी आवश्यकताओं के लिए एकदम उपयुक्त होंगे."

अग्निवीरों को कहां-कहां मिलता है आरक्षण?

पूर्व अग्निवीरों को बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ और आईटीबीपी में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलता है. इसके साथ ही उनके लिए फिजिकल ट्रेनिंग और उम्र सीमा में भी छूट दी गई है. वहीं, यूपी पीएससी की भर्तियों में भी छूट दी गई है. 

ये भी पढ़ें: 'अनाप-शनाप बोलते हैं राहुल गांधी, हर अग्निवीर को देंगे पेंशन वाली नौकरी', चुनावी रैली में अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget