एक्सप्लोरर

सीमा विवाद: असम-मिजोरम की सरकारों का नरम रुख, दोनों राज्य के सीएम बोले- बातचीत से सुलझाएंगे मुद्दा

मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच जो भी विवाद है उसे बातचीत और मैत्रीपूर्ण रवैये के साथ सुलझा लिया जाएगा. 

नई दिल्ली: सीमा विवाद को लेकर असम और मिजोरम के बीच चल रहे तनाव को कम करने की कवायद रंग लाने लगी है. दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वो बातचीत के जरिए मुद्दा सुलझाएंगे. मिजोरम के सीएम जोरामथांगा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोनों राज्यों के बीच जो भी विवाद है उसे बातचीत और मैत्रीपूर्ण रवैये के साथ सुलझा लिया जाएगा. 

जोरामथांगा ने मिजोरम के लोगों से अपील की है कि वो सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसा पोस्ट ना डालें, जिससे हालात खराब हों. जोरामथांगा के बयान का असम के सीएम हेमंत बिस्व शर्मा ने स्वागत किया है.. उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर शांति के लिए हर मुमकिन कोशिश की जाएगी.

गृहमंत्री अमित शाह के साथ रविवार को बातचीत के बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा कि फोन कॉल के दौरान फैसला किया गया कि सीमा विवाद का सौहार्दपूर्ण तरीके से सार्थक संवाद के जरिये समाधान किया जाए. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ फोन पर केंद्रीय गृहमंत्री और असम के मुख्यमंत्री से हुई बात के मुताबिक, हम मिजोरम-असम सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण माहौल में सार्थक वार्ता के जरिये सुलझाने पर सहमत हुए हैं.’’

हेमंत बिस्व शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी कि उन्होंने असम पुलिस को निर्देश दिया है कि मिजोरम से राज्यसभा सांसद के. वनलालवेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लिया जाए. लेकिन हिंसा मामले में जिन पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज है, उन पर मुकदमा चलता रहेगा. 

हेमंत बिस्व शर्मा ने  लिखा, ''मैंने माननीय मुख्यमंत्री जोरामथांगा द्वारा मीडिया में दिए गए बयानों को देखा है. जिसमें उन्होंने सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने की इच्छा व्यक्त की है. असम हमेशा उत्तर पूर्व की भावना को जीवित रखना चाहता है. हम अपनी सीमाओं पर शांति सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं. इसी सद्भावना भाव को आगे बढ़ाने के लिए मैंने असम पुलिस को राज्यसभा सांसद के. वनलालवेना के खिलाफ प्राथमिकी वापस लेने के लिए निर्देश दिया है. हालांकि अन्य आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले को आगे बढ़ाया जाएगा.''

असम पुलिस ने मिजोरम राज्य के छह अन्य अधिकारियों को सम्मन जारी किया है और उनसे सोमवार को ढोलाई पुलिस थाने में उपस्थित होने को कहा है. इन अधिकारियों में एक उपायुक्त और कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की संभावना, जानिए देशभर के मौसम का हाल

जुलाई महीने में देशभर में सामान्य से 7 फीसदी कम हुई बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
‘संशोधन के लिए यही समय, नहीं तो...’, कांग्रेस अध्यक्ष ने PM मोदी को क्यों लिखा था खत, समझें पूरी बात
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
Bengal: नंदकुमार में गरजे सीएम योगी! बोले- ‘तुष्टिकरण, माफिया राज और कट मनी से बर्बाद हुआ बंगाल’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
बंगाल चुनाव में गरजे सीएम योगी, टीएमसी पर लगाए बड़े आरोप, बोले- ‘अब खेला खत्म, विकास शुरू’
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई
21 बंकर तबाह, 13 IED जब्त... मणिपुर में बीएसएफ जवान की मौत के बाद सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Talks: 'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: ट्रंप ने किया होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान, गालिबाफ ने याद दिलाई तेल की कीमतों वाली ईरान की पुरानी चेतावनी
Live: ट्रंप ने किया होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान, गालिबाफ ने याद दिलाई तेल की कीमतों वाली ईरान की पुरानी चेतावनी
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget