एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र की राजनीति में राज ठाकरे का जलवा खत्म?

नई दिल्ली: बीएमसी चुनाव के नतीजों में एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे को भारी नुकसान हुआ है, 2009 के चुनाव में पार्टी को लोगों का भारी समर्थन मिला, लेकिन उसके बाद से अब तक लगातार पार्टी हाशिए पर खिसकती चली गई, बीएमसी चुनाव में राज ठाकरे की पार्टी 203 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी लेकिन उनकी पार्टी महज 7 सीटों पर सिमट गई, वहीं एमएनएस को 2012 के चुनावों में 28 सीटें मिली थी. महाराष्ट्र की राजनीति में राज ठाकरे का जलवा खत्म? ये वो सवाल है जो बीएमसी चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन से उठने लगा है. साल 2009 में 13 विधायकों के साथ महाराष्ट्र की राजनीति में धमाकेदार शुरुआत के बाद आज राज ठाकरे की पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई हारती नजर आ रही है. जिन मराठी लोगों के नाम पर राज ठाकरे ने राजनीति शुरू की उन्होंने ही उनका साथ नहीं दिया. बीएमसी चुनाव में पार्टी को सिर्फ 7 सीट मिलीं. उत्तर भारतियों की पिटाई, प्रांतवाद की राजनीति, मराठियों के लिए आंदोलन, और पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध भी इस राज ठाकरे के काम नहीं आया. बीएमसी चुनाव में पहली बार राज ठाकरे मराठियों के नाम की जगह नासिक में किए गए विकास के नाम पर वोट मांग रहे थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई और वो देरी से प्रचार करने उतरे इसका भी उन्हें नुकसान हुआ. जानकारों की मानें तो राज ठाकरे का आलस उनका सबसे बड़ा दुश्मन साबित हुआ. प्रतिभा होने के बावजूद राज ठाकरे ना तो लोगों तक पहुंच पाए और ना ही लोग उन तक. राज ठाकरे के नेतृत्व से लोगों और कार्यकर्ताओं का भरोसा उठने लगा है. उनका मानना है कि राज ठाकरे जो कहते हैं वो कभी पूरा नहीं करते. साल 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही राज ठाकरे से राजनीतिक गलतियां भी हुईं. लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को समर्थन देना हो या फिर विधानसभा चुनाव में मोदी और बीजेपी के खिलाफ बोलना, इससे उनके वोटर समझ नहीं पाए कि आखिर वो करना क्या चाहते हैं? एमएनएस नेता नितिन सरदेसाई ने कहा कि जनता के दिए निर्णय का हम सम्मान करते है. पार्टी में इस तरह उतार चढ़ाव आते रहते है. हम बैठकर इसका आत्म परीक्षण करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
मेडिकल छात्रों की ग्रामीण सेवा पर देशभर के लिए गाइडलाइन बना सकता है SC, क्या कहा?
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget