एक्सप्लोरर

जनसंपर्क अभियान के जरिए CAA और NRC को लेकर संशय दूर करेगी बीजेपी

बीजेपी का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून से धार्मिक रूप से प्रताड़ित अनेक लोगों के जीवन में आशा, विश्वास, प्रतिष्ठा और उनको पूजा करने का अधिकार मिला है. इस अभियान के तहत बीजेपी अपने साथ मुस्लिम बाहुल्य देशों से आए शरणार्थियों को भी जोड़ेगी.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर लगातार चल रहे हंगामे के बीच भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटने वाली है. बीजेपी का कहना है कि विपक्ष के कुछ दलों के द्वारा अफवाह और धर्म की राजनीति की जा रही है और बीजेपी उसको जनता के बीच जाकर उजागर करेगी.

कांग्रेस तब और अब, क्यों बदला रुख !

बीजेपी ने खासतौर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब साल 2003 में मनमोहन सिंह ने बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की बात कही थी तो क्या कांग्रेस ने उनसे कभी उनके इस बयान पर जवाब मांगा. यहां तक कि साल 2004 से लेकर 2014 तक जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब कांग्रेस ने पड़ोसी देशों में अल्पसंख्यकों के हालात पर चिंता व्यक्त की थी, तो आखिर अब क्या बदल गया कि कांग्रेस इस तरह की राजनीति कर रही है.

जनता के बीच जाकर विपक्ष के झूठ को किया जाएगा उजागर

बीजेपी का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून से धार्मिक रूप से प्रताड़ित अनेक लोगों के जीवन में आशा, विश्वास, प्रतिष्ठा और उनको पूजा करने का अधिकार मिला है. बीजेपी विपक्ष की झूठ की राजनीति का पर्दाफाश करेगी और देशभर में जाकर जवाब देगी. भारतीय जनता पार्टी ने साफ किया है कि वह इसको लेकर एक अभियान चलाएगी जिसके तहत 3 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क किया जाएगा और इस दौरान देश में रैली और सभा आयोजित की जाएंगी. इन रैलियों और सभाओं का मकसद होगा कि जनता के के बीच नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर उठ रहे सवालों और फैल रही अफवाहों को दूर करें.

मुस्लिम बाहुल्य देशों से आए शरणार्थियों को लिया जाएगा साथ

इस अभियान के तहत बीजेपी अपने साथ मुस्लिम बाहुल्य देशों से आए शरणार्थियों को भी जोड़ेगी. यह वह शरणार्थी होंगे जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धर्म की वजह से प्रताड़ित किए जा रहे थे और अब भारत में आकर शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं. इन शरणार्थियों को सामने लाकर बीजेपी जनता के बीच यह संदेश देना चाहती है कि इस कानून के बनने के बाद से अब ऐसे लोगों को फायदा मिलेगा और देश की नागरिकता मिलेगी.

सीएए और एनआरसी दो अलग विषय

बीजेपी का कहना है कि विपक्ष जिस चीज को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है वह दो अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं. यानि की नागरिकता संशोधन कानून एनआरसी से पूरी तरह अलग है. एनआरसी एक प्रशासनिक विषय है और यह पंजीकरण का कार्यक्रम है जबकि नागरिकता संशोधन कानून के तहत देश के नागरिकों से नागरिकता छीनी नहीं जा सकती बल्कि मुस्लिम बाहुल्य देशों से आए शरणार्थियों को देने की बात की जाती है.

समाज के अलग-अलग तबकों के बीच जाकर देंगे स्पष्टता

बीजेपी अपने इस अभियान के दौरान समाज के अलग-अलग तबकों से संवाद कर उनके संशय को दूर करेगी. इस दौरान विद्यार्थियों के बीच जाकर उनसे भी बात की जाएगी और उनके मन में उठे सवालों का जवाब दिया जाएगा. मतलब साफ है कि बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर लगाताार चल रहे हैं विरोध के बाद भी पीछे हटती नहीं दिख रही और वह जनता के बीच जाकर यह बताने की तैयारी कर रही है कि इस मुद्दे पर जनता को गुमराह कर विपक्ष अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
LIVE: प्रियंका के साथ SC तक मार्च कर रहे राहुल को पुलिस ने रोका, हजारों की संख्या में जुटे लोग
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget