नड्डा के किया टीम के बीच काम का बंटवारा, अमित मालवीय बने बंगाल के सह प्रभारी, यूपी का प्रभार राधामोहन सिंह के जिम्मे
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने अपनी टीम के बीच कामकाज का बटवारा किया है. पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय बने रहेंगे. आईटी सेल के अमित मालवीय को बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया.

नई दिल्लीः बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच कामकाज का बंटवारा कर दिया. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभारी पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह को बनाया गया है, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल की ज़िम्मेदारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है, चुनावों के मद्देनज़र अरविंद मेनन के साथ साथ आइटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय को बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है. अमित मालवीय सोशल मीडिया पर बेहद ममता सरकार के ख़िलाफ़ बेहद मुखर रहे हैं.
बीजेपी की ओर से जारी सूची के मुताबिक महासचिव भूपेंद्र यादव अब बिहार के साथ-साथ गुजरात के प्रभारी की भी भूमिका निभाएंगे. केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन को आंध्र प्रदेश का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं बैजयंत पांडा को दिल्ली और असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है, पांडा श्याम जाजू की जगह लेंगे.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda ने विभिन्न प्रदेशों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की। pic.twitter.com/KjOFgD5FIF
— BJP (@BJP4India) November 13, 2020
इन सबके साथ ही छत्तीसगढ़ डी पुरंदेश्वरी, हरियाणा विनोद तावडे, हिमाचल प्रदेश अविनाश राय खन्ना, झारखंड दिलीप सैकिया, कर्नाटक अरुण सिंह, केरल सीपी राधाकृष्णन, मध्य प्रदेश मुरलीधर राव और महाराष्ट्र सीटी रवि के ज़िम्मे सौंपा गया है. पूर्व महासचिव वी मुरलीधर राव को जहां विनय सहस्रबुद्धे की जगह मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम को पंजाब के साथ-साथ उत्तराखंड का भी प्रभारी बनाया गया है, महासचिव अरुण सिंह कर्नाटक के साथ राजस्थान के भी प्रभारी होंगे, वे अब तक वह ओडिशा के प्रभारी थे.
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और तेज तर्रार नेता संबित पात्रा को पार्टी ने मणिपुर की जिम्मेदारी दी है और राज्य प्रभारी का पद सौंपा है, वहीं, नलिन कोहली को फिर से नागालैंड की जिम्मेदारी दी गई है. जम्मू कश्मीर, लद्दख और तेलंगाना की ज़िम्मेदारी तरुण चुग को सौंपी गयी है.
इसे भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह का ट्रैक्टर से खेत जोतते वीडियो वायरल, यहां देखिए
























