एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र BJP चीफ का शरद पवार पर तंज, पूछा- चाचा को सबक सिखाने वाले महानायक कौन? जवाब आया...

Devendra Fadnavis On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीजेपी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्हें बेईमान करार दिया.

Devendra Fadnavis Speech: महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर गतिरोध जारी है. इसी बीच ठाणे में बीजेपी की गुरुवार (13 जुलाई) को बैठक हुई. इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला किया तो वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार पर तंज कसा.

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे झूठी कसम खा रहे है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम पद को लेकर उद्धव ठाकरे को कोई शब्द नहीं दिया था. उद्धव ठाकरे ने वाशिम की पोहरादेवी मंदिर में भगवान की कसम खाते हुए कहा था कि अमित शाह ने सीएम पद को लेकर कहा था. 

देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा? 
फडणवीस ने कहा कि 2019 में उद्धव ठाकरे ने पीठ में छुरा घोंपा था. इसे बेईमानी ही कहा जा सकता है. मुझसे शाह ने एक बार कहा था कि राजनीति में अपना अपमान सहन कर लेना, लेकिन बेईमानी मत सहन करना.  फडणवीस  ने मीटिंग को संबोधित करते हुए आगे कहा, ''कश्मीर से 370  हटाने का संकल्प था जो कि बीजेपी ने पूरा किया. हम पीओके को भी भारत में लाने का काम करेंगे.'' 

शरद पवार पर किया तंज
बीजेपी चीफ चंद्रशेखर बावनकुले ने बैठक में कहां कि देश में संपर्क से समर्थन प्रोग्राम को देवेंद्र फडणवीस ने सबसे प्रभावशाली तौर पर निभाया. वो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को हमारे साथ ले आए. उन्होंने इस दौरान पूछा कि 2019 का महागद्दार कौन? इस पर सभागार में बैठे कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे का नाम लिया.

बावनकुले ने फिर दूसरा सवाल किया कि 2023 का कलंक कौन? इस पर वर्करों ने उद्धव ठाकरे कहा. इसके बाद उन्होंने पूछा कि चाचा (शरद पवार) को सबक सिखाने वाले महानायक कौन? इस पर बीजेपी के वर्करों ने देवेंद्र फडणवीस का नाम लिया. 

लगातार हो रही है बैठक
पूर्व सीएम शरद पवार की एनसीपी से बगावत कर अजित पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार में 2 जुलाई को शामिल हो गए. इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम और अन्य आठ एनसीपी के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, लेकिन अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है. 

विभागों के बंटवारे की अटकलों के बीच अजित पवार ने फडणवीस से गुरुवार को मुलाकात की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इससे पहले दोनों नेता सीएम एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मिले थे. अजित पवार और प्रफुल्ल पेटल बुधवार (12 जुलाई) को शाह से भी मिले. 

ये भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: 'टीपू सुल्तान ने...', पीएम मोदी के फ्रांस दौरे और बैस्टिल डे परेड का जिक्र कर बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget