एक्सप्लोरर

भारत ने ब्रिटेन में उठाया भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारा जाने से रोकने का मुद्दा, बीजेपी नेता ने भी की घटना की निंदा

Scotland Gurudwara Incident: यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड में एक गुरुद्वारे में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को घुसने से रोक दिया गया.

Scotland Gurudwara: स्कॉटलैंड में मौजूद एक गुरुद्वारे में लोगों से मिलने गए भारतीय उच्चायुक्त को धार्मिक स्थल के भीतर दाखिल होने से रोक दिया गया. यूनाइटेड किंडगम के स्कॉटलैंड में ये घटना तब सामने आई है, जब खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा के बीच विवाद चल रहा है. देशभर में इसकी निंदा की जा रही है. बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है. 

वहीं, भारतीय उच्चायुक्त के साथ गुरुद्वारे में हुई बदतमीजी का मुद्दा ब्रिटेन के आगे उठाया गया है. सूत्रों ने बताया कि ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को ग्लास्गो के गुरुद्वारे में जाने से कुछ चरमपंथियों ने रोका. उन लोगों से बहस करने के बजाय भारतीय उच्चायुक्त ने वहां से जाना ठीक समझा. इस मु्द्दे को ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय और पुलिस के सामने उठाया गया है. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सिरसा ने कहा, 'किसी भी धर्म या समुदाय का व्यक्ति गुरुद्वारे में आ सकता है. हमारा धर्म हिंसा करना नहीं सिखाता है, बल्कि हम लोग वो हैं, जो मानवता की रक्षा करते हैं.' उन्होंने कहा, 'भारतीय उच्चायुक्त के साथ स्कॉटलैंड में जो हुआ है, मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. गुरुद्वारा परमात्मा का घर है. यहां किसी भी प्रकार का भेदवान नहीं किया जाता है. यही वजह है कि यहां पर चार दरवाजे होते हैं.'

सिखों को बदनाम करने की कोशिश: सिरसा

बीजेपी नेता ने आगे कहा, 'ऐसा लगता है कि ये लोग इस चीज को नहीं समझते हैं या फिर सिखों को बदनाम करने की कोशिश हो रही है. सिर्फ चंद लोगों के जरिए ऐसा किया जा रहा है. वो लोग इस बात को नहीं समझ रहे हैं कि एक तरह से आप हमारी पीढ़ियों को बदनाम कर रहे हैं.' भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में जाने से रोके जाने का वीडियो भी सामने आया है, इसमें युवकों को उन्हें कार में बैठाते हुए देखा जा सकता है. 

भारतीय उच्चायुक्त गुरुद्वारे में जाने से रोका

दरअसल, भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ग्लासगो गुरुद्वारे की समिति के साथ बैठक के लिए पहुंचे थे. लेकिन यहां उन्हें कट्टरपंथी सिख कार्यकर्ताओं से जूझना पड़ा. उन्हें गुरुद्वारे के भीतर जाने से ही रोक दिया गया. इस दौरान एक खालिस्तान समर्थक व्यक्ति ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि गुरुद्वारा समिति जो कुछ भी हुआ है, उससे बहुत ज्यादा खुश है. लेकिन यूके के किसी भी गुरुद्वारे में भारतीय अधिकारियों का स्वागत नहीं किया जाएगा.'

वह आगे कहता है, 'हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से पैदा हुए तनाव की वजह से ब्रिटिश सिखों को निशाना बनाया जा रहा है. इसका संबंध अवतार सिंह खांडा और जगतार सिंह जोहल से भी है.' दरअसल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या का आरोप भारतीय एजेंट्स पर लगाया. भारत ने साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि ट्रूडो का बयान बेतुका और राजनीति से प्रेरित नजर आ रहा है. इस वजह से इन दिनों भारत-कनाडा के बीच टेंशन है. 

यह भी पढ़ें: स्कॉटलैंड में खालिस्तान समर्थकों की करतूत, भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे जाने से रोका, कार से उतरने नहीं दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
LIVE: किसी प्रदर्शनकारी पर कोई कार्रवाई न हो, सोनम वांगचुक की केन्द्र सरकार को चिट्ठी
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
तेलंगाना में 15 साल के लोकेश ने दांत से मोबाइल की बैटरी को काटा, विस्फोट के बाद गंभीर चोट से मौत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget