एक्सप्लोरर

बीजेपी ने सभी विधायकों-सांसदों को दिया निर्देश, अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर अपने क्षेत्र में रहें

बीजेपी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के प्रयास के लिए बैठक और संगोष्ठी का आयोजन करें. इसके साथ ही पार्टी की ओर से ये भी निर्देश दिया गया है कि प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करें.

नई दिल्ली: अयोध्या मामले पर फैसले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को नसीहत दी कि सौहार्द का वातावरण बनाए रखने में मदद करें और कोर्ट के फैसले का सम्मान करें. उधर बीजेपी ने सभी सांसदों और विधायकों को अपने-अपने क्षेत्रों में रहने के लिए कहा गया है. साथ ही साथ सभी धर्म-संप्रदाय के प्रमुख लोगों से बातचीत करके अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए प्रयास करने के लिए बैठके करने और संगोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. पार्टी की ओर से प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठकर कर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं.

इससे पहले संघ परिवार ने अपने सभी अनुषांगिक संगठन को अयोध्या पर आने वाले संभावित फैसले के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए सभी प्रचारको को अपने सभी प्रवास यानी कि टूर रद्द करने के निर्देश दिए थे और अपने केंद्र पर मौजूद रहने को कहा था. आरएसएस ने अपने प्रचारकों को सभी धर्मों के प्रमुख लोगों से संवाद कायम करने और जो भी फैसला है उसे बड़े दिल से स्वीकार करने के पक्ष में माहौल और सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए बैठकें करने के निर्देश दिए थे.

महाराष्ट्र: नितिन गडकरी के बहाने बीजेपी के इस नेता को सीएम बनवाना चाहती है शिवसेना!

संघ परिवार ने अपने प्रचारकों से ये भी कहा था कि अपने पक्ष में फैसला आने पर उत्सव मनाएं. उत्सव मनाने के लिए बाजारों में रोशनी करें ,घरों में दीपक जलाएं और मंदिरों में पूजा-अर्चना करें. लेकिन यह करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि दूसरे धर्म के अनुयायियों को इससे ठेस न पहुंचे. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने खुद मुस्लिम धर्म और अन्य अल्पसंख्यक संप्रदाय और धर्म के लोगों के साथ दिल्ली में बैठने की बात कही थी, साथ ही इसी तरह की बैठकें प्रदेश जिले और ब्लॉक स्तर पर करने के निर्देश संघ प्रमुख ने प्रचारको को दिए थे.

महाराष्ट्र: एक्शन में उद्धव ठाकरे, कल मातोश्री में शिवसेना विधायकों की बैठक बुलाई

अब ऐसे ही निर्देश बीजेपी ने अपने विधायकों सांसदों मंत्रियों और संगठन में पदाधिकारियों को जारी किए ताकि अयोध्या मामले पर फैसला जब कोर्ट सुनाएं तो देश का सामाजिक ताना-बाना बना रहे. सांप्रदायिक सौहार्द मजबूती से स्थापित रहे और फैसले को सब बड़े दिल से स्वीकार करें.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget