एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नितिन गडकरी के बहाने बीजेपी के इस नेता को सीएम बनवाना चाहती है शिवसेना!

शिवसेना नितिन गडकरी को मुख्यमंत्री बनाने का दांव सार्वजनिक तौर पर खेल सकती है. दरअसल बात ये नहीं है. शिवसेना चाहती है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को राज्य का सीएम बनाया जाए.

नई दिल्ली: नितिन गडकरी कल नागपुर जाएंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात करेंगे. गुरुवार शाम को नागपुर में नितिन गडकरी और मोहन भागवत की यह मुलाकात  होनी है. महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी की सरकार बनाने की कवायद के बीच गडकरी और संघ प्रमुख भागवत की मुलाकात पर सबकी नजरें टिकी है.

सूत्रों की माने तो शिवसेना लगातार नितिन गडकरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए भीतर खाने में ले रही है, लेकिन अभी तक खुलकर शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस को बदलकर नितिन गडकरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग सार्वजनिक तौर पर नहीं की है. माना जा रहा है कि शिवसेना यह दांव सार्वजनिक रूप से खेल सकती है.

कल राज्यपाल से मिलेगा बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, संजय राउत बोले- वे सबसे बड़ी पार्टी हैं, उन्हें सरकार बनानी चाहिए

इसे दांव इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शिवसेना नितिन गडकरी के बहाने चंद्रकांत पाटिल को मुख्यमंत्री बनवाना चाहती है. शिवसेना यह भी जानती है कि नितिन गडकरी को बीजेपी की केंद्रीय इकाई मुख्यमंत्री बनाने को राजी नहीं होगी और ऐसे में चंद्रकांत पाटिल जो कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं उनका नाम आगे बढ़ा सकती है.

चंद्रकांत पाटिल बीजेपी के बड़े नेता है और उनकी छवि एक सीधे सज्जन इंसान की है. शिवसेना को लगता है कि देवेंद्र फडणवीस को अपने मन मुताबिक दबाव में ले लेना मुश्किल है लेकिन नितिन गडकरी को भी दबाव में लेना आसान नहीं है लेकिन चंद्रकांत पाटील को अपने मन मुताबिक फैसले करवा लेना शिवसेना के लिए आसान होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव को लगाई फटकार, कहा- 7 दिन में प्रदूषण से निपटने के कड़े उपाय करें

ऐसी सूरत में नितिन गडकरी का नाम आगे कर चंद्रकांत पाटिल को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को राजी किया जा सकता है. हालांकि अभी यह भी कहना मुश्किल है कि बीजेपी देवेंद्र फडणवीस के बजाय किसी दूसरे नाम के विकल्प पर विचार करने के लिए राजी भी होगी.

सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही होंगे लेकिन नितिन गडकरी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि यह माना जा रहा है कि संघ प्रमुख ने ही शिवसेना और बीजेपी के बीच रुकी हुई बातचीत को दोबारा शुरू करवाया है. ऐसी सूरत में शिवसेना का मुख्यमंत्री को बदलवाने का दांव क्या गुल खिलाएगा कोई नहीं जानता. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के नाम पर फंसे पेंच के बीच ऊंट किस करवट बैठेगा, यह कहना बहुत मुश्किल है इसलिए नितिन गडकरी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की इस मुलाकात पर सबकी नजरें जमी हुई हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget