एक्सप्लोरर

Acharya Pramod Krishnam: 'PM मोदी के साथ जो नहीं खड़ा वो देशद्रोही', आचार्य प्रमोद कृष्णम के विवादित बोल

Acharya Pramod Krishnam News: आचार्य प्रमोद कृष्णम इसी साल बीजेपी में शामिल हुए हैं. इससे पहले वह कांग्रेस का हिस्सा थे. उन्होंने कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ की है.

PM Narendra Modi News: बीजेपी नेता और संभल के कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि वर्तमान में धर्मयुद्ध चल रहा है. उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा है कि इस चुनाव में देश से प्यार करने वाले लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं. जो लोग पीएम के साथ नहीं हैं, वो देशद्रोही हैं. उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया है. आचार्य प्रमोद ने कहा कि राहुल ने कहा था कि वह सरकार बनने पर राम मंदिर का फैसला पलट देंगे. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह धर्मयुद्ध है. जो राम का नहीं है, वो राष्ट्र का नहीं हो सकता है. अगर इस चुनाव में जो भी लोग इस देश को प्यार करते हैं, वो सब के सब पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खड़े नजर आएंगे. जो मोदी के साथ खड़े नहीं होंगे, वो देशद्रोही कहलाएंगे."

राम मंदिर पर फैसला पलट देंगे राहुल: आचार्य प्रमोद

राहुल गांधी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा, "जब राम मंदिर पर फैसला आया तो राहुल गांधी ने अमेरिका के रहने वाले के एक शुभचिंतक के इशारे पर कहा था कि हमारी सरकार बनती है तो हम सुपरपावर कमीशन बनाकर राम मंदिर के फैसले को पलट देंगे. जब शाह बानो का फैसला पलटा जा सकता है तो राम मंदिर का फैसला क्यों नहीं?"

दो धड़ों में बंट जाएगी कांग्रेस: आचार्य प्रमोद

वहीं, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार (4 मई) को कहा कि कांग्रेस जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के तौर पर दो हिस्सों में बंट जाएगी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, "कांग्रेस फिर दो धड़ों में बंट जाएगी, एक राहुल गांधी का और दूसरा प्रियंका गांधी का धड़ा होगा." उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "मुझे लगता है कि राहुल गांधी को रायबरेली की बजाय रावलपिंडी से चुनाव लड़ना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान में उनकी लोकप्रियता और मांग बढ़ रही है."

कृष्णम ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने अमेठी छोड़ा है, उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है. उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ रही हैं - यह अब उनके समर्थकों के दिलों में ज्वालामुखी का आकार ले रहा है, जो 4 जून के बाद फूटेगा." दरअसल, कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया, जबकि राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: 'जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी, तब तक पार्टी को कोई नहीं बचा सकता', आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget