एक्सप्लोरर

'जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी, तब तक पार्टी को कोई नहीं बचा सकता', आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला

Lok Sabha Election 2024: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे.

Acharya Pramod Krishnam On Rahul Gandhi: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस में राहुल गांधी हैं, तब तक पार्टी को कोई नहीं बचा सकता. 

यूपी के संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, ''महात्मा गांधी की आत्मा बहुत रो रही होगी क्योंकि उनके सिद्धान्तों के खिलाफ सारी विपक्षी पार्टियां एकजुट हो गए हैं.'' उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने से वो नहीं हटने वाले हैं. भारत की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है. इस बात की छटपटाहट सभी विपक्षी पार्टियों में दिख रही है.

प्रमोद कृष्णम इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस की बर्बादी के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार है. उनके (राहुल गांधी) रहते हुए कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता. कृष्णम ने दावा किया था कि बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की लोकसभा चुनाव में हार होगी. 

आचार्य प्रमोद कृष्णम को किया निष्कासित
आचार्य प्रमोद कृष्णम को पार्टी विरोधी बयान को लेकर कांग्रेस निष्कासित कर चुकी है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि अनुशासनहीनता की शिकायत और पार्टी के खिलाफ बार-बार बयानबाजी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रमोद कृष्णम को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने के उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम के खिलाफ ये कार्रवाई ऐसे समय पर की गई थी जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें ”श्री कल्कि धाम” के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया था. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी को तो कम से कम रोकना चाहिए था, उन्होंने आपको नहीं रोका? जानिए इस पर क्या बोले आचार्य प्रमोद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget