एक्सप्लोरर

'राष्ट्रपति मुर्मू को मुरमा जी और रामनाथ कोविंद को कोविड कहा', गौरव भाटिया ने मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाया गंभीर आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार, 07 जुलाई को रायपुर में एक जनसभा में एक ऐसी गलती कर दी, जो अब कांग्रेस पार्टी को भारी पड़ रही है. भाजपा ने मंगलवार को इस गलती के लिए माफी मांगने को कहा है.

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार (08 जुलाई, 2025) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के खिलाफ कुछ ‘आपत्तिजनक’ शब्दों का इस्तेमाल करके उनका अपमान करने का आरोप लगाया और उनसे और उनकी पार्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा.

इससे एक दिन पहले खरगे ने छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति कोविंद के नामों का कथित तौर पर गलत उच्चारण किया था, लेकिन तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली थी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने कही थी ये बात

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार (07 जुलाई, 2025) को रायपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा था, ‘भाजपा हमेशा (द्रौपदी) मुर्मू जी और (राम नाथ) कोविंद जी को देश का राष्ट्रपति बनाने की बात करती है, लेकिन क्या पार्टी ने यह सब हमारी संपत्ति, जंगल, जल और जमीन छीनने के लिए किया है.’

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि खरगे ने ‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया.' उन्होंने आरोप लगाया कि इससे कांग्रेस के डीएनए में मौजूद ‘दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी और संविधान विरोधी’ मानसिकता का पता चलता है.

कांग्रेस अध्यक्ष के किन शब्दों को लेकर मचा बवाल?

भाटिया ने आरोप लगाया, ‘आप (खरगे) बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, आपने रामनाथ कोविंद जी को ‘कोविड’ कहा. आप ‘मुरमा जी’ कहते हैं और फिर उन्हें (राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को) भू-माफिया कहते हैं और आरोप लगाते हैं कि वह संपत्ति, जंगल छीनने के लिए राष्ट्रपति बनी हैं.’

आदिवासी और दलित समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

भाजपा के इस आरोप पर अभी कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. भाटिया ने मांग की है कि खरगे, मुर्मू और कोविंद के खिलाफ ‘अप्रिय और अपमानजनक’ टिप्पणी करने के लिए माफी मांगें. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने न केवल उनका अपमान किया, बल्कि अपनी टिप्पणियों से आदिवासी और दलित समुदाय के सदस्यों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई.

उन्होंने खरगे की टिप्पणी के लिए कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्हें पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के लिए कहने की मांग की. भाजपा नेता ने कहा, ‘अगर कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरगे माफी नहीं मांगते हैं तो आप देखेंगे कि देश का हर नागरिक अपना गुस्सा जाहिर करेगा. यह गलती कांग्रेस को बहुत महंगी पड़ेगी.’

रिमोट कंट्रोल वाले कांग्रेस अध्यक्ष हैं खरगे- भाटिया

खरगे को कांग्रेस का ‘रिमोट कंट्रोल वाला’ राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी नेता राहुल गांधी के इशारे पर ‘आपत्तिजनक टिप्पणियां’ कीं. भाटिया ने कहा, ‘पूरा भारत, आदिवासी समाज, दलित समाज और महिलाएं मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस की निंदा कर रही हैं.’

ये भी पढ़ें:- भारत बंद का आह्वान, सड़कों पर होंगे 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी, बैंकिंग समेत कई सेवाएं होंगी ठप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget