एक्सप्लोरर

बिहार: नरेंद्र मोदी नहीं नीतीश कुमार के विरोध की रणनीति बना रहे हैं तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव फूंक फूंक कर चुनावी प्रचार में आगे बढ़ रहे हैं. उनकी नज़र उस फ़्लोटिंग वोट पर है जो नीतीश सरकार से नाराज़ है. वे ग़रीबी, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, अपराध और शराब की अवैध बिक्री के मुद्दे उठा रहे हैं.

नई दिल्ली: लालू यादव के लाल तेजस्वी यादव अब अपने पिता की छाया से मुक्ति चाहते हैं. वे अपनी और अपनी पार्टी आरजेडी की एक नई इमेज गढ़ना चाहते हैं. इसीलिए नए नारे रचे जा रहे हैं. नई रणनीति बन रही है. आरजेडी के पोस्टरों से लालू यादव की विदाई हो चुकी है. पोस्टर पर तेजस्वी ही नज़र आते हैं. वो भी एक युवा और नई सोच वाले नेता के तौर पर. नई सोच, नया बिहार, नया बिहार, अबकी बार. इसी नारे के साथ तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

फूंक फूंक कर चुनावी प्रचार में आगे बढ़ रहे हैं तेजस्वी यादव बात सिर्फ़ नारे और छवि बदलने की ही नहीं है. तेजस्वी यादव फूंक फूंक कर चुनावी प्रचार में आगे बढ़ रहे हैं. वे पीएम नरेन्द्र मोदी पर हमला करने से बच रहे हैं. दिल्ली के चुनाव में अरविंद केजरीवाल के लिए ये फ़ार्मूला बड़ा काम आया. तेजस्वी लगातार नीतीश कुमार पर हमले कर रहे हैं. वे ग़रीबी, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, अपराध और शराब की अवैध बिक्री के मुद्दे उठा रहे हैं. वे हर उस मुद्दे से बच रहे हैं जिससे साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण हो सकता है.

वे जानते हैं ऐसा होने पर नुक़सान उनका ही है. वे ये भी जानते हैं कि मुस्लिम समाज का वोट उन्हें ही मिलने वाला है. फिर बीजेपी के जाल में फंसने का कोई मतलब नहीं है. उन्हें ख़तरा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से भी है. जो सीमांचल में आरजेडी का वोट काट सकती है.

पिछले पंद्रह सालों में बिहार में वोटरों की एक नई पीढ़ी खड़ी हो गई है तेजस्वी यादव को जेडीयू लालू के पंद्रह साल के बहाने घेरने की कोशिश में है. लेकिन तेजस्वी इस बात पर बिहार की जनता से माफ़ी मांग चुके हैं. उनकी नज़र उस फ़्लोटिंग वोट पर है जो नीतीश सरकार से नाराज़ है. ख़ास कर युवाओं पर. वे पंद्रह साल की ऐंटी इनकमबेंसी का पूरा फ़ायदा उठाने की फ़िराक़ में हैं. नीतीश भी ये बात बखूबी जानते हैं. इसीलिए तो उन्होंने पार्टी के नेताओं को जनता के बीच जाकर लालू के जंगलराज के बारे में बताने को कहा.

पिछले पंद्रह सालों में बिहार में वोटरों की एक नई पीढ़ी खड़ी हो गई है. उसने सिर्फ़ लालू यादव को देखा सुना भर है. लेकिन उनके राज के बारे में नहीं जानते. तेजस्वी यादव जान बूझ कर इस तबके के लोगों की बात उठाते हैं. उनकी नौकरी की मांग करते हैं. उनके सुरक्षा की बात करते हैं.

तेजस्वी भी आजमाना चाहते हैं ये हिट फ़ार्मूला अपनी छवि बदलने के साथ साथ तेजस्वी यादव अति पिछड़ों पर भी काम कर रहे हैं. वो भी बिना जाति बिरादरी के बहस के. वे किसी भी हाल में सन ऑफ मल्लाह यानी मुकेश साहनी का साथ नहीं छोड़ना चाहते हैं. आपको याद होगा 2012 के यूपी चुनाव में अखिलेश यादव ने भी यही काम किया था. उनके पिता मुलायम सिंह यादव कंप्यूटर का विरोध करते थे. वे अंग्रेज़ी का विरोध करते थे. लेकिन अखिलेश ने तो पार्टी के घोषणा पत्र में ही स्टूडेंट के फ़्री में लैपटॉप देने की बात कह दी. उनका ये फ़ार्मूला हिट रहा. समाजवादी पार्टी चुनाव जीत गई और अखिलेश मुख्य मंत्री बन गए. तेजस्वी भी इसी हिट फ़ार्मूले को आज़माना चाहते हैं.

अस्पताल में भर्ती शरद यादव का पीएम मोदी, अमित शाह ने जाना हाल, बेटी ने दी जानकारी

किसान बिल के खिलाफ विपक्षियों के प्रदर्शन पर CM नीतीश का हमला, कहा- विरोध करने वाले कर रहे हैं राजनीति
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
BJP से अभिषेक कुमार के प्रत्याशी बनने पर प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'आज से…'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget