एक्सप्लोरर

बिहार के वास्ते, पीएम मोदी अब लिट्टी चोखा के रास्ते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अचानक हुनर हाट पहुंचे और यहां उन्होंने लिट्टी चोखा का आनंद लिया. इस दौरान लोगों से बातचीत करते भी दिखे.

नई दिल्ली: लिट्टी चोखा चख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में जीत चखने की जुगाड़ में हैं. लिट्टी चोखा से तो बिहार वालों का दिल का रिश्ता है. वैसे भी एक कहावत है कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है. प्रतीकों की राजनीति करने में वैसे भी मोदी माहिर माने जाते हैं. लिट्टी चोखा खाना, उसकी फ़ोटो जारी करवाना. मतलब साफ़ है, कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना.

बहाना लिट्टी चोखा का लेकिन मोदी तो बिहार में बाज़ी मार लेना चाहते हैं. पिछली बार कसर रह गई थी. लालू यादव और नीतीश की जोड़ी ने पटक दिया था. इस बार तो नीतीश बाबू भी साथ हैं. सोने पे सुहागा जैसा. मोदी संदेश भी दे रहे हैं. अगर वे लिट्टी तो नीतीश बाबू चोखा हैं. चटनी रामविलास पासवान को ही समझ लीजिए.

पीएम नरेन्द्र मोदी आज अचानक हुनर हाट पहुंच गए. दिल्ली में इंडिया गेट के पास ये मेला लगा है. मेले में तरह तरह के हैंडीक्राफ़्ट के और खाने पीने के सामान मिल रहे हैं. मोदी इस तरह की प्रदर्शनी में जाते रहे हैं. लेकिन इस बार तो हाट में भी मोदी ने बिहार कनेक्शन ढूंढ लिया. जहॉं इस साल के आख़िर में विधानसभा के चुनाव हैं. मोदी ने लिट्टी चोखा मन भर कर खाया. बिहार वालों का ये फ़ेवरिट खाना है. नाश्ता से लेकर लंच और डिनर भी लोग इसी से कर लेते हैं.

बिहार के हर चौराहे पर लिट्टी चोखा मिल जाता है. ठेले से लेकर बड़े बड़े रेस्टोरेंट में. लिट्टी चोखा हर समाज और बिरादरी के लोगों की पहली पसंद रही है. जब चार दोस्त बैठते हैं, प्लेट में लिट्टी चोखा लग जाता है. चुनावी रैलियों में भी ये खूब बंटता है. पड़ोसी राज्य यूपी में इसे बाटी चोखा भी कहते हैं.

दिल्ली चुनाव हारने के बाद नरेन्द्र मोदी के लिए बिहार की लड़ाई आर पार की बन गई है. हर हाल में जीतने का इरादा और वादा है. अभी नहीं तो फिर कभी नहीं के फ़ार्मूले पर. हाल में महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों में बीजेपी की सरकार चली गई.

अब बिहार को लेकर मोदी और अमित शाह की जोड़ी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. इस साल अब सिर्फ़ बिहार में ही चुनाव है. पिछले चुनाव का हिसाब हर हाल में बीजेपी बराबर कर लेना चाहती है. अमित शाह कह चुके हैं नीतीश कुमार की अगुवाई में चुनाव होगा. प्रशांत किशोर को बाहर कर नीतीश ने भी संदेश दे दिया है. बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन अटूट है. जैसे लिट्टी और चोखा.

PHOTOS: अचानक ‘हुनर हाट’ पहुंचे पीएम मोदी, लिट्टी-चोखा खाया और कुल्हड़ चाय पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर कांग्रेस बोली- 'ये संदेश है कि...'
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP बोली- अहंकार है
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget