एक्सप्लोरर

खेल-खेल में टीचर के ऊपर गिरा पानी, गुस्साई मैडम ने तोड़ दिए बच्चे के दांत, मामला दर्ज

Bengaluru: बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ पुलिस कक्षा 6 के छात्र को पीटने और उसका दांत तोड़ने के मामले में FIR दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

Holy christ English school: बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल से ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार (8 नवंबर) को बेंगलुरु के होली क्राइस्ट इंग्लिश स्कूल में कुछ छात्र एक-दूसरे पर पानी छिड़क रहे थे. इस बीच पानी की कुछ बूंदें उनकी एक टीचर के ऊपर गिर गया. पानी गिरने से उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने लकड़ी के डंडे से छात्र की पिटाई कर दी. जिससे बच्चे का दांत टूट गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी स्कूल पहुंचे और शिक्षिका के खिलाफ FIR दर्ज किया. FIR के अनुसार शिक्षिका का नाम अज़मथ है. इसके बाद शुक्रवार दोपहर को अज़मथ ने पुलिस से शिकायत की और बताया कि वे छात्र के माता-पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कुछ समय पहले ही फीस को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था. पुलिस ने पहले ही उन्हें नोटिस जारी किया था और घटना पर उनका बयान लिया था. 

छात्र के पिता ने मीडिया से किया एक और खुलासा  
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छात्र के पिता की ओर से की गई शिकायत के आधार पर अज़मथ के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और BNS धारा 122 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, इन धाराओं के तहत सजा सात साल से कम होती है, इसलिए अज़मथ को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. छात्र के पिता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पिछले साल उसी स्कूल के एक अन्य शिक्षक ने उनकी 6 साल की बेटी को भी पीटा था, जिससे उसके हाथों में एक सप्ताह तक सूजन रहा था. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने स्कूल प्रशासन से सवाल किया था तो उन्होंने माफी मांगी थी और एक माफी पत्र दिया था.

टेबल में टकराने से टूटा बच्चे का दांत
बच्चे के पिता ने बताया उनका बेटा और अन्य छात्र लंच के समय गोंद के ट्यूबों में पानी भरकर एक-दूसरे पर छिड़क रहे थे. इसी दौरान अज़मथ आ गई और पानी उनके कपड़ों पर गिरा जिससे वह गुस्से में आ गईं और उनके बेटे को लकड़ी के डंडे से मारा. इस बीच, स्कूल प्रशासन की प्रमुख अर्पिता VL ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि लड़के का दांत तब टूटा जब वह शिक्षक की पिटाई से बचने के लिए भागने लगा. उन्होंने कहा, "शिक्षक ने उसे मारा नहीं सिर्फ बच्चे को डराने के लिए लकड़ी का स्केल उठाया था. लड़का भागने की कोशिश कर रहा था. जिसके कारण उसका चेहरा टेबल से टकरा गया और उसका दांत टूट गया."

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने जांच के दौरान लकड़ी की छड़ी जब्त की. जिसका इस्तेमाल अज़मथ ने कथित रूप से छात्र को मारने के लिए किया था. छड़ी को सेलोफेन टेप से लपेटा गया था. शुरुआत में ये बताया गया था कि अज़मथ ने टूटी हुई स्केल का इस्तेमाल किया था, लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि यह लकड़ी की छड़ी थी. फिलहाल इस मामले में अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले है. पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी है. 

ये भी पढ़ें: 'रिटायरमेंट तक रखना पुणे वाला घर', पिता ने CJI चंद्रचूड़ से क्यों कही थी ये बात, बताते हुए भावुक हुए जस्टिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget