एक्सप्लोरर

Bengaluru Blast: 'टोपी, मास्क और हाथ में IED भरा बैग', बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के आरोपी की पहली फोटो आई सामने

Bengaluru Blast News: रामेश्वरम कैफे में हुए धमाके के सिलसिले में बेंगलुरु पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. वह बेंगलुरु का ही रहने वाला है.

Bengaluru Blast Updates: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार (1 मार्च) को धमाका हुआ. कैफे में रखे गए विस्फोटकों से भरे बैग के जरिए धमाके को अंजाम दिया गया. वहीं, बेंगलुरु ब्लास्ट के एक दिन बाद शनिवार (2 मार्च) को बैग रहने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहली तस्वीर सामने आई है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स टोपी, मास्क और हाथ में आईईडी से भरा बैग लेकर कैफे में दाखिल होता है और फिर उसे वहां रखकर चला जाता है. 

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में स्थित रामेश्वरम कैफे शहर के सबसे फेमस कैफे में से एक है. पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध शख्स ने कथित तौर पर बैग कैफे के भीतर रखा और धमाका होने से पहले वहां से गायब हो गया. संदिग्ध व्यक्ति के साथ देखे गए एक शख्स को भी हिरासत में लिया गया है और बेंगलुरु पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. ये व्यक्ति बेंगलुरु का ही रहने वाला है. सेंट्रल क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम फिलहाल उससे पूछताछ में जुटी हुई है. 

वीडियो में क्या देखा जा सकता है? 

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है ब्लास्ट का मुख्य संदिग्ध अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए है. उसने चश्मा लगाया हुआ है और सिर पर टोपी पहनी हुई है. उसे कैफे के भीतर इडली लेकर जाते हुए भी देखा जा सकता है. रामेश्वरम कैफे में हुआ ये धमाका शुक्रवार को दोपहर 12.50 बजे से 1 बजे के बीच हुआ. ब्लास्ट की वजह से कैफे में मौजूद 10 लोग घायल हो गए. वर्तमान में फॉरेंसिक और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड घटनास्थल की जांच कर रहे हैं. 

बस से आया था संदिग्ध: कर्नाटक गृह मंत्री

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वरम ने कहा, 'हमने कई सारी टीमों का गठन किया है. हमने सीसीटीवी फुटेज से कुछ सबूत इकट्ठा किए हैं. जिस वक्त धमाका हुआ, उस वक्त वहीं से बीएमटीसी की बस गुजर रही थी. हमें जानकारी मिली है कि संदिग्ध बस से आया था. हम लोग आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे.' 

उन्होंने कहा, 'हमारी टीमें बेहतरीन काम कर रही हैं. ब्लास्ट के लिए टाइमर का इस्तेमाल किया गया था. फॉरेंसिक टीम काम कर रही है. हम आज दोपहर एक बजे बैठक कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हाई-लेवल पुलिस अधिकारियों के साथ इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें ब्लास्ट पर बात होगी.'

यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज

बेंगलुरु पुलिस ने ब्लास्ट के सिलसिले में गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. नगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि इस संबंध में, एचएएल पुलिस थाने में यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. बयान में कहा गया है कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल का दौरा किया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Bengaluru Blast: 'रवा इडली की ऑर्डर, कैफे में IED से भरा छोड़ा बैग और...' बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट में आरोपी की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget