एक्सप्लोरर

अयोध्या : बंगाल में पुलिस थाने हाई अलर्ट पर, राजनीतिक दलों की शांति बनाए रखने की अपील

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोगों को शीर्ष अदालत के फैसले का सम्मान करना और शांति बनाए रखनी चाहिए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर सभी पुलिस थानों को हाई अलर्ट पर रखा है. दूसरी ओर, राजनीतिक दलों ने लोगों से राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की है. तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि फैसले के बाद कोई अप्रिय घटना न हो.

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोगों को शीर्ष अदालत के फैसले का सम्मान करना और शांति बनाए रखनी चाहिए. माकपा के महासचिव सूर्य कांत मिश्रा ने एक बयान में कहा, ‘हम बंगाल में हर किसी खासतौर से सभी वाम और धर्मनिरपेक्ष ताकतों से लोगों के बीच शांति, सौहार्द तथा एकता बनाए रखने की अपील करते हैं.’ इस बीच राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मियों को काफी चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि यह फैसला ऐसे समय में आ रहा है जब पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन मिलाद-उन-नबी मनाया जाना है. गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘पश्चिम बंगाल के सभी पुलिस थानों में हर किसी को अलर्ट पर रखा गया है. हमने अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले और मिलाद-उन-नबी के जश्न को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी संवेदनशील इलाकों में स्थिर और मोबाइल पुलिस बल की व्यवस्था की है.’

पुलिसकर्मियों को मस्जिदों के बाहर और अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है जहां मिलाद-उन-नबी के जश्न समारोहों की व्यवस्था की गयी है. आईपीएस अधिकारी ने बताया, ‘हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और पश्चिम बंगाल में शांति एवं सौहार्द्र बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को रोकेंगे. जो भी बाधा पैदा करने की कोशिश करेगा उससे कानून के अनुसार निपटा जाएगा.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget