एक्सप्लोरर

Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो की शुरुआत, मारुति सुजुकी ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक कांसेप्ट कार

ऑटो एक्सपो में इस बार न सिर्फ नए लांच का बोलबाला रहेगा बल्कि इस बार कनेक्टिड कारों से लेकर इलेक्टिक वाहनों का भी खूब जोर रहेगा.ऑटो एक्सपो पर भी कोरोना वायरस की मार का असर देखा जा सकता है. ऑटो एक्सपो के मेन गेट पर ही कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी चिपकाई गई है.

ग्रेटर नोएडा: राजधानी दिल्ली सटे ग्रेटर नोएडा में आज से 15वें ऑटो एक्सपो की शुरुआत हो गई है. ऑटो एक्सपो में पहला लॉन्च देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी की तरफ से किया गया है. कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कांसेप्ट कार को लॉन्च किया है. मारुति सुज़ुकी ने Futuro E कांसेप्ट को लांच किया है. इस कार के जरिए मारुति सुजुकी ने बताने की कोशिश की है कि भविष्य में उसकी इलेक्ट्रिक कारें किस रूप में सामने आएंगी.

जनता के लिए 7 तारीख से खुलेगा Auto Expo

देश-दुनिया की तमाम आटोमोबाइल कंपनियां इस ऑटो शो में शामिल होने आ रही हैं. आज और कल 104 आटोमोबाइल कंपनियां अपने उत्पादों को लांच करेंगी और कांसेप्ट वाहनों को प्रदर्शित करेंगी. यह ऑटो शो जनता के लिए 7 तारीख से खुलेगा जो 12 फरवरी तक चलेगा. इसका आयोजन ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में हो रहा है.

यहां क्लिक कर पढ़ें कौनसी कंपनी क्या लॉन्च करेगी

ऑटो एक्सपो की थीम 'एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी’

इसका आयोजन सोसायटी आफ इंडियन आटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स(सियाम) और सीआईआई मिलकर कर रहे हैं. ऑटो एक्सपो की थीम 'एक्सप्लोर द वर्ल्ड ऑफ मोबिलिटी" है. इस बार के ऑटो एक्सपो में न सिर्फ नए लांच का बोलबाला रहेगा बल्कि इस बार कनेक्टिड कारों से लेकर इलेक्टिक वाहनों का भी खूब जोर रहेगा.

Auto Expo पर कोरोना वायरस का असर

ऑटो एक्सपो पर भी कोरोना वायरस की मार का असर देखा जा सकता है. ऑटो एक्सपो के मेन गेट पर ही कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी चिपकाई गई है. करोना वायरस के चलते ही चीन से आने वाले कई कंपनियों के सीनियर एग्जीक्यूटिव अपनी ट्रिप कैंसिल कर चुके हैं. MG Motor, Great Wall, FAW Haima और BYD वो चीनी कंपनियां हैं जो पहली बार ऑटो एक्सपो में हिस्सा ले रही हैं. कुछ खबरों के मुताबिक लगभग 200 से ज़्यादा चीनी डेलिगेट अपनी ऑटो एक्सपो की ट्रिप कैंसिल कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

डिफेंस एक्सपो: पीएम मोदी आज करेंगे आगाज, रक्षा मंत्री बोले- भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग-हब बनाने की जरूरत

IND Vs NZ 1st ODI Live Updates:(यहां क्लिक करें)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
छात्रा पर क्लास में घुसकर आरी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, CM नायडू सख्त
छात्रा पर क्लास में घुसकर आरी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, CM नायडू सख्त
‘विदेशी धरती पर चुपके से मुलाकात’, PM मोदी बोले- विपक्ष रच रहा देश तोड़ने की साजिश
‘विदेशी धरती पर चुपके से मुलाकात’, PM मोदी बोले- विपक्ष रच रहा देश तोड़ने की साजिश

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget