एक्सप्लोरर

देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो शुरू, कई ऑटो कंपनियां लॉन्च कर सकती हैं नए मॉडल्स

आज से शुरू होने जा रहे ऑटो एक्सपो को सभी ऑटो कंपनियों को इंतजार है. इस दौरान कई ऑटोमेकर कंपनियां अपनी कारों के नए मॉडल्स को लॉन्च कर सकती हैं.

नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा ऑटो शो 'ऑटो एक्सपो' आज से शुरू होने जा रहा है. इस शो का आयोजन 12 फरवरी तक किया जाएगा. शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो में किया जा रहा है. इस बार इस शो में कुछ खास दिखने को मिल सकता है. कयास लगाए जा रहे हैं कि कई ऑटो कंपनियां इस दौरान कुछ नए मॉडल्स लॉन्च भी कर सकती हैं.

महिंद्रा

इस साल ऑटो एक्सपो में महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोवेस लॉन्च करने जा रही है. बता दें कि महिंद्रा अपनी कार E2O मॉडल को बंद करने के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने जा रहा है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक महिंद्रा XUV300 और e-KUV100 का इलेक्ट्रिक वर्जन आज लॉन्च कर सकती है.

सुजुकी

इस साल ऑटो एक्सपो में सुजुकी हायाबूसा के साथ-साथ सुजुकी बड़ी इंट्रूडर पेश कर सकती है. इसके अलावा कम रेंज की बाइक भी सुजुकी बाजार में उतार सकती है.

मारुति सुजुकी

इस साल ऑटो एक्सपो मारुति, सुजुकी ब्रेजा का अपडेटेट वर्जन बाजार में उतारने वाली है. बताया जा रहा है कि इसमें BS-VI 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा. ये डीजल मॉडल, मारुति ब्रेजा डीजल का अपडेट वर्जन होगा.

मर्सिडीज

इस बार लग्जरी ब्रान्ड्स की बात करें तो सबसे बड़ा ब्रान्ड मर्सिडीज है. Marco Polo वैन मर्सिडीज इस साल ऑटो एक्सपो में पेश करेगी. इसके अलावा कंपनी नई GLA, AMG GT सिडान और इलेक्ट्रिक व्हीकल भी लॉन्च कर सकती है.

Hyundi

Hyundi इस साल ऑटो एक्सपो में दो नई गाड़ियां लॉन्च करेगी. Hyundi की क्रेटा जिसे iX25 के आधार पर बनाया है उसे 6 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा. आज कंपनी फेस लिफ्टेड Hyundi टक्सन लॉन्च करेगी.

टाटा मोटर्स

इस साल ऑटो एक्सपो में टाटा मोटर्स की ओर से H2X कॉन्सेप्ट (हॉर्नबिल) को लॉन्च किया जाएगा. हालांकि इस कार को पहले टाटा मोटर्स ने जेनेवा 2019 में भी पेश किया था. इसके अलावा टाटा हैरियर भी लॉन्च करेगी. इसके अलावा कंपनी टाटा ग्रेविटास का 7 सीट वर्जन भी पेश कर सकती है.

रेनो

रेनो इस साल के ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च कर सकता है. कंपनी इस साल रेनो क्विड इलेक्ट्रिक और द रेनो जोई इलेक्ट्रिक लॉन्च कर सकती है. मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक क्विड इलेक्ट्रिक में 26.8 kWh की बैटरी और 45 (ब्रेक हॉर्सपावर) bhp की मोटर हो सकती है. वहीं रेनो जोई में 52 kWh की बैटरी हो सकती है.

किया

इस साल ऑटो एक्सपो में किया Carnival MPV गाड़ी लॉन्च करेगी. साथ ही कंपनी इस साल के एक्सपो में इस गाड़ी की कीमत का एलान भी करेगी.

ये भी पढ़ें-

INDVsNZ 1st ODI Live Updates: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में जीता टॉस, गेंदबाजी करने का फैसला किया

डिफेंस एक्सपो: पीएम मोदी आज करेंगे आगाज, रक्षा मंत्री बोले- भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग-हब बनाने की जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget