एक्सप्लोरर

विजय नायर की गिरफ्तारी पर बिफरी AAP, आतिशी बोलीं- ये केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता का नतीजा

Atishi Marlena: विजय नायर की गिरफ्तारी के बाद से ही आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रही है. अब आतिशी ने कहा कि विजय को टॉर्चर कर सीबीआई मनीष का नाम बुलवाना चाहती है.

CBI Arrested Vijay Nair: मंगलवार शाम को दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Excise Policy) में कथित भ्रष्टाचार के मामले में विजय नायर को सीबीआई (CBI) द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. आप विधायक आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "कल शाम आप कार्यकर्ता विजय नायर को गिरफ्तार किया गया.  सूत्रों के हवाले से पता चला की एक्साइज पॉलिसी में उनकी गिरफ्तारी हुई है. सोशल मीडिया का एक्साइज पॉलिसी से क्या लेना देना है. वो आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज हैं, वो इसकी रणनीति बनाते हैं और उनका इस पॉलिसी से क्या लेना देना."

'दो महीनों में गुजरात में AAP का ग्राफ बढ़ा'

आतिशी मार्लेना ने कहा कि उन्हें इसलिए गिरफ्तार किया है, क्योंकि वो गुजरात चुनाव के लिए कम्युनिकेशन देख रहे थे. विधायक ने कहा, "दिल्ली और पंजाब में उन्होंने कम्युनिकेशन देखा अब गुजरात में वो काम कर रहे थे. दो महीनो में आम आदमी पार्टी का ग्राफ गुजरात में बढ़ा है, इसमें सोशल मीडिया का बड़ा हाथ है. गुजरात की छोटी बड़ी जगह पर केजरीवाल के काम बताते हैं. दिल्ली सरकार की उपलब्धि का नतीजा है की विजय नायर को गिरफतार किया गया."

'वो मनीष का नाम बुलवाना चाहते हैं'

आतिशी ने कहा कि नायर को पिछले 5 दिनों से सीबीआई बुला रही थी, सवाल पूछ रही थी, धमका रही थी और उनसे कहा जा रहा था की मनीष सिसोदिया का नाम लो. मनीष को शराब घोटाले का जिम्मेदार ठहराने को कहा जा रहा था. उन्होंने कहा, "हमें सूचना मिली है की सीबीआई वाले विजय नायर को टॉर्चर कर सकते हैं, क्योंकि वो मनीष का नाम बुलवाना चाहते है."

'ये केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता का नतीजा है'

उन्होंने कहा है कि विजय नायर सफल बिजनेसमैन रहे हैं, लेकिन सफल कारोबार को छोड़कर वे आप के साथ काम कर रहे थे. उनका दोष है की सोशल मीडिया के माध्यम से गुजरात में हर किसी को पता है दिल्ली में केजरीवाल मुफ्त बिजली देते हैं, स्वास्थ्य सुविधा देते हैं. विजय नायर का एक्साइज पॉलिसी से कोई लेना देना नहीं ये सब केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Crisis: कांग्रेस में मचे सियासी बवाल के लिए अजय माकन दोषी, नाराज विधायकों ने लगाया आरोप

ये भी पढ़ें- Congress President Election: रेस से बाहर नहीं गहलोत, सोनिया गांधी ने खुले रखे सभी विकल्‍प, नए प्‍लान में अंबिका सोनी और आनंद शर्मा की बड़ी भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget