एक्सप्लोरर

Atal Bihari Vajpayee Special: 'सरकारें आएंगी-जाएंगी मगर ये देश और उसका लोकतंत्र रहना चाहिए...', अटल बिहारी वाजपेयी का संसद में दिया गया सबसे यादगार भाषण

Atal Bihari Vajpayee Profile: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. हर साल इस दिन को भारत में सुशासन दिवस (Good Governance Day) के तौर पर मनाया जाता है.

Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज यानी 25 दिसंबर को 98वीं जयंती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी कैबिनेट ने वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. अटल एक राजनेता के अलावा एक कवि भी थे. वह जब संसद में बोलने के लिए उठते थे तो विरोधी भी बड़ी शांति के साथ उन्हें सुनते थे. 31 मई 1996 को संसद में दिया गया उनका भाषण भारतीय लोकतंत्र में हमेशा याद किया जाएगा. 

31 मई 1996 को संसद में विश्वास मत के दौरान अटल जी ने कहा था, "सरकारें आएंगी-जाएंगी मगर ये देश और उसका लोकतंत्र रहना चाहिए." उनकी यह बात भारतीय लोकतंत्र में हमेशा गूंजती रहेंगी. अटल जी ने अपने सिद्धांतों के लिए अपनी सरकार की कुर्बानी दे दी थी. 

संसद में अटल जी का सबसे यादगार भाषण

संसद में विश्वास प्रस्ताव पर भाषण के दौरान अटल जी ने कहा था, "देश आज संकटों से घिरा है और ये संकट हमने पैदा नहीं किए हैं. जब-जब कभी आवश्यकता पड़ी, संकटों के निराकरण में हमने उस समय की सरकार की मदद की है. सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकतंत्र अमर रहना चाहिए." अटल जी ने नरसिम्हा राव सरकार के कार्यकाल की यादों को सदन के सामने रखा था. 

संसद में किया था RSS का खुलकर समर्थन

संसद में अटल जी ने कहा था, "ये चर्चा तो आज समाप्त हो जाएगी मगर कल से जो अध्याय शुरू होगा, उस अध्याय पर थोड़ा गौर करने की जरूरत है. ये कटुता बढ़नी नहीं चाहिए. RSS पर जिस तरह से आरोप लगाए गए, उनकी जरूरत नहीं थी. RSS के प्रति लोगों में आदर है, सम्मान है. यदि वो दुखियों बस्तियों में जाकर काम करते हैं, अगर वो जाकर आदिवासी इलाकों में शिक्षा का प्रसार करते हैं तो इसके लिए उनको पूरा सहयोग देना चाहिए."

1999-2004 तक पूरे 5 साल चलाई सरकार

1996 में लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अटल जी ने कहा था, "यदि मैं पार्टी तोड़ू और सत्ता में आने के लिए नए गठबंधन बनाऊं तो मैं उस सत्ता को छूना भी पसंद नहीं करूंगा." 1996 में अटल जी को सिर्फ 13 दिन की सरकार चलाने का मौका मिला. 1998 में एक बार फिर से सहयोगियों ने साथ छोड़ दिया और अटल जी की सरकार 13 महीने में गिर गई. 1999 में हुए चुनाव में देश की जनता ने एक बार फिर से अटल जी पर भरोसा जताया और इस बार उन्होंने पूरे पांच साल तक सरकार चलाई थी. 

ये भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary: राजनीति के शिखर पुरुष, युगदृष्टा, ओजस्वी वक्ता..धुर विरोधी भी थे कायल, अटल जी को यूं ही नहीं कहा जाता स्टेट्समैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget