एक्सप्लोरर

Exit Poll Shocker: राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े

Assembly Elections Exit Poll Shocker: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले विभिन्न माध्यमों की ओर से किए गए एग्जिट के पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. कुछ पोल शॉकर मालूम होते हैं.

Assembly Elections 2023 Exit Poll Shocker: पांच राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्य एजेंसियों की ओर से किए गए एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. इनमें से कुछ के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. 

राज्य में के चुनाव के संबंध में जहां ज्यादातर स्रोतों ने बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया है तो वहीं कुछ एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस की सत्ता बरकरार रह सकती है. ये आंकड़े पोल शॉकर का काम कर रहे हैं. 

राजस्थान में इन एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान

राजस्थान में न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस+ को 101 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि बीजेपी को 89 सीटें मिल सकती हैं. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के पोल के मुताबिक, बीजेपी को 80-100 सीटें और कांग्रेस+ को 86-106 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, इंडिया टीवी-सीएनएक्स के पोल में राजस्थान में बीजेपी को 80-90 सीटें और कांग्रेस+ को 94-104 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है.

ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी की सरकार

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 94-114 और कांग्रेस+ को 71-91 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं. दैनिक भास्कर के पोल में बीजेपी को 98-105 सीटें और कांग्रेस+ को 85-95 सीटें, जन की बात पोल में बीजेपी को 100-122 सीटें और कांग्रेस को 62-85 सीटें, पी-एमएआरक्यू पोल में बीजेपी को 105-125 सीटें और कांग्रेस+ को 69-91 सीटें मिलती दिख रही हैं.

वहीं, रिपब्लिक टीवी-मैट्राइज के पोल में राजस्थान में बीजेपी को 115-130 सीटें और कांग्रेस को 65-75 सीटें, टाइम्स नाउ-ईटीजी के पोल में बीजेपी को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 56-72 सीटें और टीवी 9 भारतवर्ष -पोलस्ट्रेट के पोल में बीजेपी को 100-110 सीटें और कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने अनुमान लगाया गया है. 

10 में से 7 एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी की जीत का अनुमान

इस प्रकार राजस्थान में एग्जिट पोल करने वाले 7 सोर्सेज ने बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया है, जबकि तीन स्रोतों के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस जीत सकती है. राजस्थान में अगर बीजेपी जीतती है तो करीब 3 दशक से चली आ रही वो परंपरा कायम रहेगी, जो 1993 के चुनाव में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद शुरू हुई थी. दरअसल, 1993 के बाद से पिछले विधानसभा चुनाव तक राजस्थान में हर पांच सरकार में सरकार बदलती रही हैं. इस दौरान कांग्रेस और बीजेपी की सरकार ही बनती रही हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पांच माध्यमों के एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलती दिखाई गई हैं, वहीं चार सर्वे के आंकड़ों में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है.

यह भी पढ़ें- MP Exit Poll Results 2023: बीजेपी या कांग्रेस...मध्य प्रदेश में किसे मिलेगी सत्ता? एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget