एक्सप्लोरर

Assam: सीएम हिमंत ब‍िस्‍वा सरमा का दावा- देशभर में अपनाया जा रहा असम का कैंसर केयर यून‍िट का मॉडल

Himanta Biswa Sarma: असम में 10 कैंसर केयर सेंटर का पहले से संचालन क‍िया जा रहा है जोक‍ि 2.15 लाख से ज्‍यादा मरीजों का इलाज कर चुके हैं. सरकार इस प्रोजेक्‍ट को अपग्रेड करने पर व‍िचार कर रही है.

Assam Cancer Care Unit: असम के मुख्यमंत्री हिमंत ब‍िस्‍वा सरमा ने शुक्रवार (1 मार्च, 2024) को सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसएमसीएच) में कैंसर देखभाल यून‍िट का शुभारंभ क‍िया. सीएम सरमा ने दावा क‍िया क‍ि राज्य के कैंसर देखभाल मॉडल का पूरे देश में अनुकरण किया जा रहा है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक, मुख्‍यमंत्री ह‍िमंत सरमा ने कैंसर केयर यून‍िट के उद्घाटन अवसर पर कहा कि सरकार ने बराक घाटी के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई है और प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा के लग रहे आरोपों को खारिज किया है.

सीएम सरमा ने कहा क‍ि आज कैंसर देखभाल इकाई का उद्घाटन किया, जो राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट की संयुक्त पहल के तहत प्रदेश के 17 अस्पतालों के नेटवर्क का हिस्सा है. उन्‍होंने कहा क‍ि इस प्रोजेक्‍ट के तहत सरकारी अस्पतालों में कैंसर देखभाल इकाइयों की 3 कैटेगरी स्थापित की जा रही हैं, जिनमें से एसएमसीएच (SMCH) सेकेंड कैटेगरी में है. इससे अस्पताल में रोगियों की व्यापक देखभाल करने में बड़ी मदद म‍िलेगी. 

सरकार ने डोनेशन से जुटाई 80 करोड़ की राश‍ि  

मुख्यमंत्री सरमा ने आगे कहा कि फर्स्‍ट कैटेगरी वाला एकमात्र फैसिलिटी सेंटर गुवाहाटी में खोला जा रहा है, जो शीर्ष कैंसर देखभाल अस्पताल होगा. उन्‍होंने कहा क‍ि प्रोजेक्‍ट में राज्य सरकार की हिस्सेदारी 2,460 करोड़ रुपये होगी, जबकि टाटा ट्रस्ट 1,180 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार 180 करोड़ रुपये प्रदान करेगी. इसके अत‍िर‍िक्‍त इसके ल‍िए 80 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की राश‍ि को डोनेशन के जर‍िये जुटाया गया है. 

राजस्व घाटा होने पर राज्य सरकार करेगी फाउंडेशन की मदद  

मुख्यमंत्री ने इस बात पर भी बल द‍िया क‍ि कैंसर केयर यून‍िट्स के प्रबंधन के लिए 'असम कैंसर केयर फाउंडेशन' का गठन भी किया गया है. यह फाउंडेशन कैंसर अस्पताल यून‍िट्स का संचालन करेगी. वहीं इसके संचालन की पूरी ज‍िम्‍मेदारी उसके पास होगी. साल के आख‍िर में राजस्व घाटा होता है तो राज्य सरकार उस अंतर को पूरा करने का काम भी करेगी. 

असम में पहले से मि‍ल रहा 10 कैंसर केयर सेंटर का लाभ 

असम के सीएम सरमा ने कहा क‍ि ऐसे 10 कैंसर केयर सेंटर पहले से ही चालू हैं और 2.15 लाख से अधिक मरीजों का ट्रीटमेंट क‍िया जा चुका है. उन्होंने कहा क‍ि सरकार इस प्रोजेक्‍ट को अपग्रेड करने पर भी व‍िचार कर रही है ताकि कैंसर देखभाल के मामले में असम एक नोडल राज्य बन सके.

(भाषा इनपुट के साथ) 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: युवराज सिंह को गुरदासपुर, अक्षय कुमार को चंडीगढ़ और जया प्रदा को साउथ से उम्मीदवार बना सकती है BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार? कह दी बड़ी बात
'ईरान में नई लीडरशिप का समय आ गया..', ट्रंप ने खामेनेई को सत्ता से हटाने का प्लान कर लिया तैयार?
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड, जानें अन्य राज्यों का हाल
कोहरे की चादर में लिपटा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में विजिबिलिटी शून्य, फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट, यूपी-बिहार में भी बढ़ी ठंड
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
"छोटा पैकेट बड़ा धमाका" इस बच्ची के डांस स्टेप्स देखकर तो माइकल जैक्सन भी शरमा जाए, वीडियो देख बोले यूजर्स
Moon Distance From Earth: अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
अगर चांद पृथ्वी से दूर चला जाए तो क्या होगा, जानें कैसे पड़ेगा इससे धरती पर असर?
Embed widget