एक्सप्लोरर

Assam: असम बीजेपी सांसद के आवास पर लटकी मिली 10 साल के लड़के की बॉडी, पुलिस ने शुरू की जांच

Death In BJP MP Residence: मृत लड़के की मां बीजेपी सांसद रॉय के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है. पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Death In BJP MP Residence: असम से बीजेपी सांसद राजदीप रॉय के सिलचल स्थित आवास से शनिवार (26 अगस्त) शाम को एक नाबालिक लड़के की बॉडी लटकी मिली है. लड़के की उम्र 10 साल है और वो अपनी मां और बहन के साथ सांसद के आवास में ही रह रहा था. समाचार एजेंसी एएनआई ने ये जानकारी दी है.

पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में ले लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए सिलचल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, लड़के का नाम भी राजदीप रॉय है और वो 5वीं कक्षा में पढ़ता था.

अंदर से बंद था दरवाजा

घटना के बारे में बीजेपी सांसद राजदीप रॉय ने मीडिया को बताया कि जिस कमरे में लड़के की बॉडी मिली थी वो अंदर से बंद था. बीजेपी सांसद ने कहा, एक 10 वर्षीय लड़के की कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मेरे स्टाफ ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने (पुलिस) बंद कमरे को तोड़ा और बॉडी को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस कर रही जांच

बीजेपी सांसद राजदीप ने आगे कहा, मैंने तुरंत एसपी नुमल महत्ता को फोन किया और पुलिस से जांच के लिए उचित मानक प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने का आग्रह किया. कछार जिले के एडिशनल एसपी सुब्रत सेन ने एएनआई को फोन पर बताया कि बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है. हमारी जांच जारी है. 

लड़के की मां गई थी बाहर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी सांसद ने बताया कि लड़के की मां उनकी बेटी के साथ राशन का सामान लेने गई थी और उसके पहले लड़के ने मोबाइल फोन मांगा था, जिसे देने से मां ने मना कर दिया था. करीब 40 मिनट बाद जब मां वापस लौटी तो उसने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था. 

उन्होंने लड़के को प्रतिभावान छात्र बताया और कहा कि मैंने उसकी हैंडराइटिंग देखी थी और कुछ समय उससे बात भी की थी. ये मौत मेरे लिए व्यक्तिगत नुकसान है और मेरा परिवार हैरान है.

हिंदुस्तान टाइम्स ने लड़के के परिवार के एक सदस्य के हवाले बताया है कि वे लोग कछार जिले के पालोंग घाट इलाके के रहने वाले हैं. लड़के की मां बीजेपी सांसद रॉय के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है. महिला कुछ साल पहले ही बेहतर पढ़ाई के लिए अपने दो बच्चों को साथ लेकर सिलचर आई थी.

यह भी पढ़ें

11 साल बाद आइलैंड से पकड़ा गया पत्नी के मर्डर का आरोपी, जानें कैसे पहुंची पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget