एक्सप्लोरर

पत्रकार से नेता बने आशुतोष ने आम आदमी पार्टी छोड़ी, ट्विटर पर किया इस्तीफे का एलान

2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आशुतोष राजनीति में आने से पहले कई न्यूज़ चैनलों में पत्रकार भी रहे. 2014 में बीजेपी के हर्षवर्धन से चुनाव हार गए थे.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. पत्रकारिता छोड़ राजनीति में आए आशुतोष ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है. आशुतोष ने अपना इस्तीफा अरविंद केजरीवाल को भेज दिया. आशुतोष ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे का एलान भी कर दिया है. उन्होंने ट्विट पर लिखा, ''हर यात्रा का एक अंत होता है. आम आदमी पार्टी के साथ खूबसूरत और क्रांतिकारी जुड़ाव भी आज खत्म हो गया. मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और पीएसी से निवेदन किया है कि वो मेरा इस्तीफा स्वीकार करें. मैंने यह फैसला बेहद निजी कारणों के चलते लिया है. मैं पार्टी और अपने समर्थकों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, धन्यवाद.''

आशुतोष पार्टी में कई दिनों से उपेक्षित नजर आ रहे थे. पिछले कई दिनों से उनकी पार्टी में सक्रियता नहीं देखी गई. हर मुद्दे पर खुलकर अरविंद केजरीवाल और पार्टी का बचाव करने वाले आशुतोष ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भी चुप्पी साध रखी थी.

पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल जब अपने साथियों के एलजी हाउस में धरना दे रहे थे उस वक्त आशुतोष दिल्ली मे ही थे लेकिन उनकी तरफ एक भी बयान नहीं आया. उस दौरान भी यह खबर आई थी आशुतोष ने पार्टी छोड़ दी है, लेकिन उन्होंने इसका खंडन किया था.

2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले आशुतोष राजनीति में आने से पहले कई न्यूज़ चैनलों में पत्रकार भी रहे. 2014 में बीजेपी के हर्षवर्धन से चुनाव हार गए थे.

इस्तीफे के साथ ही आशुतोष उन नेताओं की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं जो पार्टी की स्थापना के समय अरविंद केजरीवाल के साथ थे लेकिन अब अलग रास्ता अख्तियार कर चुके हैं. इनमें प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, कपिल मिश्रा, अश्वनी कुमार, शाजिया इल्मी, गुरप्रीत सिंह 'घुग्गी', विनोद कुमार बिन्नी जैसे नेता शामिल हैं. कवि से नेता बने कुमार विश्वास भी पार्टी से नाराज बताए जाते हैं, हालांकि उन्हें अभी तक ऐसी कोई खबर नहीं है.

कौन है आशुतोष?

साल 2014 में पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में जाने वाले आशुतोष बनारस के रहने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
NEET, भाषा, और एजुकेशनल फंड...राहुल गांधी के चेन्नई में 'छात्रों की गूंज' की बड़ी बातें
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget