एक्सप्लोरर

'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की है कि लोगों के वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए विपक्षी INDIA गठबंधन सोमवार को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा.

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने घोषणा की है कि लोगों के वोटिंग अधिकारों की रक्षा के लिए  विपक्षी INDIA गठबंधन सोमवार को दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा. दिल्ली में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया.

केसी वेणुगोपाल ने शनिवार (10 अक्टूबर) को अपने लोकसभा क्षेत्र अलाप्पुझा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस और INDIA गठबंधन तब तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे जब तक कि चुनावी प्रक्रिया और व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी नहीं हो जाती."

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि उनकी इन कोशिशों से आखिरकार उनका पतन ही होगा. उन्होंने कहा, "पीएम मोदी ऐसे नेता की तरह व्यवहार कर रहे हैं जिनका पतन होने वाला है. वे विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों से डरे हुए हैं." 

राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा
वेणुगोपाल ने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियां, जिनमें 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद करना भी शामिल है, ये प्रदर्शनकारियों को रोकने या नियंत्रित करने के लिए लगाई गई थीं. बता दें कि दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के चेन्नई दौरे पर हैं, जहां उन्होंने छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लिया. राहुल गांधी ने चेन्नई के आइलैंड ग्राउंड्स में आयोजित छात्रों की गूंज अभियान के छठे कार्यक्रम में शिरकत की. 

तमिलनाडु सीएम विजय से मिले राहुल गांधी
इस दौरे के दौरान वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से भी मिले और दोनों ने चेन्नई के एक रेस्टोरेंट में साथ समय बिताया. राहुल गांधी चेन्नई में कांग्रेस जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन के कार्यक्रम में भी शामिल हुए हैं. 

ये भी पढ़ें

'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोट चोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, हिरासत में 12 लोग
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget