एक्सप्लोरर

दिल्ली में कूड़े पर छिड़ा संग्राम, AAP पर भड़के ओवैसी, बोले- जानबूझकर मुस्लिम इलाकों में फेंका जा रहा कचरा

Asaduddin Owaisi On AAP:आम आदमी पार्टी पर हमला करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (04 जनवरी) को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में मुस्लिम बहुल इलाकों में कूड़ा फेंका जा रहा है.

Asaduddin Owaisi Attack On AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. तमाम राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इस बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार (04 जनवरी 2025) को आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर हमला किया. अन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली का कूड़ा मुस्लिम बहुल इलाकों में फेंका जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इन इलाकों में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है.

ओवैसी ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा, "दिल्ली के जिन विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, वहां जानबूझकर कचरा फेंका जाता है. इन इलाकों में कोई स्कूल, क्लीनिक या अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं. विकास के सभी दावे झूठे हैं."

आप और भाजपा पर क्या बोले ओवैसी?
ओवैसी ने आप और भाजपा को एक ही विचारधारा का हिस्सा बताते हुए कहा कि दोनों पार्टियों का आरएसएस से गहरा संबंध है. उन्होंने आरएसएस को दोनों दलों की "जननी" करार दिया.उन्होंने कहा, "आरएसएस ने पहले जनसंघ और फिर 1980 में भाजपा बनाई. इसी तरह, 2012-13 में आप का गठन भी इसी वैचारिक प्रयोगशाला में हुआ. दोनों पार्टियां हिंदुत्व की राजनीति के अलग-अलग रूप हैं."

प्रधानमंत्री के 'चादर' भेंट पर सवाल
ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर दरगाह पर चादर भेजने की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा और संघ परिवार ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह को विवादित बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चादर भेजने का दिखावा किया जा रहा है. उन्होंने सवाल किया, "जब भाजपा के समर्थक अदालतों में यह दावा कर रहे हैं कि यह दरगाह नहीं है, तब प्रधानमंत्री चादर क्यों भेज रहे हैं?"

चीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा
चीन के भारतीय क्षेत्र में गतिविधियों को लेकर ओवैसी ने केंद्र सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा, "सरकार चीन से डरती है. वे हमारी जमीन पर बांध बना रहे हैं और नए काउंटी स्थापित कर रहे हैं. इस पर कड़ी प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी जा रही?". दिल्ली विधानसभा चुनाव के संदर्भ में ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी. बता दें कि दिल्ली में चुनाव अगले कुछ हफ्तों में होने की संभावना है. भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा गया है.

यह भी पढ़ें- 42 करोड़ की घड़ियां, 17 करोड़ के हैंडबैग... इस देश की PM की संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधा वंदे मातरम, फिर विवाद?
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget