एक्सप्लोरर

मोहन भागवत के देशभक्ति वाले बयान पर गरमायी राजनीति, असदुद्दीन ओवैसी ने पूछे सवाल

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गांधी जी एक किताब पर बात करते हुए ऐसा कुछ कह दिया कि अब राजनीति गरमा गई है. मोहन भागवत के बयान पर असदुद्दीन ओवैशी ने भी ट्वीट कर कई सवाल पूछे हैं.

दिल्ली: संघ प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान पर फिर से राजनीति गरमा गई है. संघ प्रमुख ने महात्मा गांधी पर लिखी एक किताब के विमोचन कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के जीवन दर्शन पर बात करते हुए कहा कि, "गांधी जी ने जो बात की वो गौर करने लायक है. उन्होंने कहा था कि मेरी देशभक्ति मेरे धर्म से निकलती है. हिंदू पैट्रियॉट. यानी हिंदू है तो पैट्रियॉट होना ही पड़ेगा. हां उपर की राख धूल झाड़कर उसको खड़ा करना पड़ता है. सोया हुआ पैट्रियॉट या जागृत पैट्रियट. ये हो सकता है."

उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम के नेता और सांसद असदुद्दीन ओवैशी ने दो ट्वीट कर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि, "क्या भागवत जवाब देंगे. गांधी के हत्यारे गोडसे के बारे में?  नेल्ली नरसंहार के लिए जिम्मेदार पुरुषों के बारे में, 1984 के सिख विरोधी और 2002 के गुजरात पोग्रोम्स के खिलाफ?"

यह मानना ​​तर्कसंगत है कि अधिकांश भारतीय उनके विश्वास की परवाह किए बिना देशभक्त है. यह केवल आरएसएस की अज्ञानी विचारधारा में है. दूसरे ट्वीट में लिखा कि, "एक धर्म के अनुयायियों को स्वचालित रूप से देशभक्ति के प्रमाण पत्र जारी किए जाते है. जबकि अन्य को अपना जीवन यह साबित करने में बिताना पड़ता है कि उन्हें यहां मौजूद रहने का अधिकार है."

दरअसल डॉ. मोहन भागवत दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी स्मृति संसथान में एक पुस्तक 'मेकिंग ऑफ ए हिन्दू पैट्रियट' के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. इस किताब को विमोचन जेके बजाज और एमडी श्रीनिवासन ने लिखी है. विमोचन के दौरान केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे.

किताब का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुये भागवत ने कहा कि, "गांधी के जीवन पर यह एक प्रामाणिक शोधग्रंथ है. परिश्रम पूर्वक खोजबीन करके लिखी गई है." उन्होंने कहा कि, "गांधी जी ऐसा मानते थे कि स्वराज्य तब तक आप नहीं समझ सकते जब तक आप स्वधर्म को नहीं समझते. गांधी जी कहते है कि मेरा धर्म पंथ धर्म नहीं बल्कि मेरा धर्म तो सर्व धर्म का धर्म है. एकता में अनेकता, अनेकता में एकता यहीं भारत की मूल सोच है."

यह भी पढ़ें.

किसानों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कृषि मंत्री बोले- उम्मीद है अगली बैठक का नतीजा खेती-किसानी के हित में होगा

CM नीतीश कुमार बोले- बिहार में कोई सियासी संकट नहीं, सब बढ़िया चल रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
CJP Protest In Delhi LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget