एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार बोले- बिहार में कोई सियासी संकट नहीं, सब बढ़िया चल रहा

2021 की चुनौतियों को लेकर नीतीश कुमार ने कहा है कि हम चुनौतियों के बारे में नहीं सोचते हैं. जनता की सेवा में काम करना है, मेरे लिए वही महत्वपूर्ण है.

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज सचिवालय में कई विभागों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्‍होंने अधिकारियों के साथ विकास के कामों की समीक्षा की और नए साल की योजनाओं के बारे में चर्चा की. सीएम नीतीश ने नए साल पर बिहारवासियों को बधाई दी. बैठक के खत्म होने के बाद सचिवालय परिसर से निकले सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में किसी तरह का कोई सियासी संकट नहीं है. सबकुछ बढ़िया चल रहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि धीरे-धीरे उनका मुख्य सचिवालय आना कम हो गया था. मुख्यमंत्री केवल कैबिनेट की बैठक के और कुछ चुनिंदा बैठकों के लिए ही पुराना सचिवालय पहुंचे थे लेकिन अब वह यहां लगातार आकर कामकाज देखते रहेंगे.

हम चुनौतियों के बारे में नहीं सोचते- नीतीश

2021 की चुनौतियों को लेकर नीतीश कुमार ने कहा है कि हम चुनौतियों के बारे में नहीं सोचते हैं. जनता की सेवा में काम करना है, मेरे लिए वही महत्वपूर्ण है. पहले से जो काम कर रहे हैं, उसके अलावे भी हम लोगों ने जो काम तय किया है उसके लिए बेहतर तरीके से योजना बनाकर काम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बिहार का बजट कई मायनों में अलग होगा. कई योजनाओं के लिए अलग से बजट में व्यवस्था की जाएगी. सीएम नीतीश ने कहा कि हर विषय को देखते रहना पड़ता है, क्या काम हो रहा है. उसमें कहां बाधा आ रही है. जो निर्णय लिए गए हैं, उसमे कठिनाई तो नहीं हैं. किसी चीज को मौके पर जाकर देखने पर सही जानकारी मिलती है. हम फील्ड में जाकर भी बहुत चीजों को देखते हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने भाजपा और जेडीयू के गठबंधन वाली सरकार पर निशान साधा. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में अपराध और अराजकता चरम पर है. नीतीश कुमार को महागठबंधन में फिर से शामिल किए जाने की सम्‍भावनाओं पर राबड़ी देवी ने कहा कि इस पर पार्टी अध्‍यक्ष और अन्‍य नेता विचार विमर्श करके तय करेंगे कि क्‍या करना है. उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने जैसा अरुणाचल में किया वैसा बिहार में भी कर सकती है. भाजपा सब कुछ चुपचाप करती है. जब कर देती है तब पता चलता है.

यह भी पढ़ें-

राबड़ी देवी का तंज- बिहार में अब बीजेपी हावी, नहीं चलता नीतीश कुमार का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget