एक्सप्लोरर

Aryan Khan Drugs Case: क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत पर आज तीसरे दिन बॉम्बे HC में सुनवाई, सभी आरोपियों की दलीलें पूरी, NCB रखेगी पक्ष

Aryan Drugs Case: आर्यन खान को कोर्ट से बुधवार को जमानत नहीं मिल पाई थी. आर्यन खान 7 अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

Aryan Khan Bail Hearing: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में फंसे बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में आज दोपहर ढाई बजे फिर से सुनवाई होगी. आर्यन खान को हाईकोर्ट से बुधवार को जमानत नहीं मिल पाई थी. वह 7 अक्टूबर से आर्थर रोड जेल में बंद हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की तरफ से ASG अनिल सिंह आज बॉम्बे हाईकोर्ट में पक्ष रखेंगे. आर्यन समेत तीनों आरोपियों की जमानत का विरोध करेंगे. सभी आरोपियों की दलीलें कोर्ट में रखी जा चुकी हैं.

बॉम्बे हाईकोर्ट में अरबाज मर्चेंट के वकील अमित देसाई ने अपनी दलील में कहा- गिरफ्तारी गैरकानूनी है. पहली रिमांड की अर्जी में साजिश की धारा नहीं थी, सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी हुई, तो साजिश की धारा क्यों लगाई ? सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस की टीम शाहरुख खान से भी कर सकती है पूछताछ. 25 करोड़ रुपये की डील को लेकर सवाल-जवाब संभव है.

आर्यन खान और अन्य को क्रूज से ड्रग्स पकड़े जाने के सिलसिले में 2 अक्टूबर को एनसीबी ने हिरासत में लिया था. बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में अब तक 20 लोगों को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है. इनमें से दो को निचली अदालत से मंगलवार को जमानत मिल गई थी. आर्यन खान इस समय ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं.

आर्यन केस के अहम गवाह केपी गोसावी गिरफ्तार

इधर, आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में गवाह केपी गोसावी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. केपी गोसावी पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था. केपी गोसावी की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के पूणे से हुई है. गोसावी पर पुणे में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज है. केपी गोसावी की गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस ने कहा है कि गोसावी ने सरेंडर नहीं किया है. हमने अपने इंटेलीजेंट के आधार पर उसे गिरफ़्तार किया है.

ये भी पढ़ें:

Aryan Khan Drugs Case: Sameer Wankhede से 4 घंटे तक पूछताछ, केपी गोसावी को लेकर NCB ने दिया ये बयान

एनसीबी के डीजी ने कहा- वसूली के आरोपों पर समीर वानखेड़े का लिया जा रहा बयान, सभी गवाहों से होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget