एक्सप्लोरर

'कोई भी डीजल-पेट्रोल फ्री करने का एलान कर देगा', PM Modi के इस बयान पर Arvind Kejriwal का पलटवार

Arvind Kejriwal Reaction On Free Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने फ्री पॉलिटिक्स पर पीएम मोदी के जरिए सवाल उठाए जाने पर जवाब दिया है.

PM Modi Vs Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पीएम मोदी (PM Modi) के फ्री के वादों पर निशाना साधने के बाद अपनी बात रखी है. केजरीवाल ने कहा कि जनता को फ्री सुविधाएं देने से देश का करदाता ठगा महसूस करेगा. इस पर मेरी राय है कि टैक्सपेयर के साथ धोखा तब होता है, जब लोगों से टैक्स लेकर उस पैसे से दोस्तों को कर्जों को माफ किया जाता है. टैक्सपेयर सोचता है कि मेरे से टैक्स तो ये कहकर ले लिया कि आपको सुविधाएं देंगे, लेकिन उस पैसे से अपने दोस्तों के कर्जे माफ कर दिए, तब टैक्सपेयर धोखा महसूस करता है. 

केजरीवाल ने आगे कहा कि टैक्सपेयर सोचता है कि खाने पीने की चीजों पर टैक्स लगा दिया और बड़े-बड़े दोस्तों को टैक्स माफ कर दिए. उनको टैक्स में रिलीफ दे दिया. तब आम आदमी सोचता है कि मेरे  साथ धोखा हो गया. केजरीवाल ने समझाया कि टैक्सपेयर के साथ धोखा तब नहीं होता जब उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा और फ्री शिक्षा देते हैं. टैक्सपेयर के साथ धोखा तब नहीं होता जब हम फ्री इलाज देते हैं. टैक्सपेयर के साथ धोखा तब होता है, जब अपने दोस्तों के कर्जे माफ करते हैं. 10 लाख करोड़ रुपए के कर्जे माफ नहीं किए जाते तो देश घाटे की स्थिति में नहीं होता. हमें दूध, दही के ऊपर जीएसटी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.

ये भी पढ़ें-Watch: शपथ ग्रहण के बाद तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

केजरीवाल ने कहा रेफरेंडम कराया जाए

केजरीवाल ने कहा कि ये अच्छा मुद्दा उठाया गया है. मेरी राय है कि देश में एक रेफरेंडम कराया जाए. लोगों से पूछा जाए कि आप टैक्स देते हो ऐसे में क्या सरकारी पैसा एक परिवार के लिए इस्तेमाल होना चाहिए? एक पार्टी चाहती है कि सरकारी पैसा एक परिवार के लिए इस्तेमाल हो जाए. क्या सरकारी पैसा कुछ चंद दोस्तों के कर्जे माफ करने के लिए होना चाहिए? क्या सरकारी पैसा देश के आम लोगों को सुविधाएं, अच्छी शिक्षा, अच्छा इलाज, अच्छी सड़के देने के लिए इस्तेमाल होना चाहिए. अगर सरकारी पैसे से जनता को सुविधाएं देने से देश का नुकसान होगा तो सरकार का काम क्या है?

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

दरअसल पीएम मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) का नाम लिए बगैर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि, ''अगर राजनीति में ही स्वार्थ होगा तो कोई भी आकर पेट्रोल-डीजल भी मुफ्त देने की घोषणा कर सकता है. ऐसे कदम हमारे बच्चों से उनका हक छीनेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे. ऐसी स्वार्थ भरी नीतियों से देश के ईमानदार टैक्स पेयर का बोझ भी बढ़ता ही जाएगा.''

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: एबीपी न्यूज़ से सुशील मोदी बोले- नीतीश कुमार को समझना मुश्किल, RJD सावधान रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget