एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal: खत्म हुई CM अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत, आज बैक टू तिहाड़ जेल

Arvind Kejriwal Interim Bail Ends: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार तिहाड़ जेल लौटना है. अदालत ने आबकारी नीति मामले में 5 जून तक फैसला सुरक्षित रखा है.

Arvind Kejriwal Going Back To Tihar Jail: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज (2 जून) तिहाड़ जेल लौटना है. दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका पर आदेश सुनाने के लिए तारीख 5 जून रखी है. दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में  हिरासत में भेजे गए अरविंद केजरीवाल ने चिकित्सा आधार पर सात दिन की जमानत मांगी है.

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अध्यक्षता वाली अदालत ने केजरीवाल की लीगल टीम के विरोध के बाद 5 जून को आदेश सुनाने का फैसला लिया है. हालांकि वह शनिवार (1 जून) को ही फैसला सुनाने वाली थीं. क्योंकि केजरीवाल के जेल लौटने की सीमा 2 जून रविवार की थी. 

ईडी के वकील ने केजरीवाल की याचिका का किया विरोध

केजरीवाल की तरफ से पेश सीनियर वकील एन हरिहरन ने अदालत से और पहले फैसला करने का आग्रह किया था. उनका कहना था कि 5 जून को आदेश जारी करने के बाद उनकी याचिका निष्फल हो जाएगी. यदि आदेश बीते रोज शनिवार को नहीं दिया तो केजरीवाल को आत्मसमर्पण करना पड़ेगा. वहीं प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से पेश  सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता ने केजरीवाल का याचिका का विरोध किया था. 

खराब स्वास्थ्य के बाद भी प्रचार करते रहे केजरीवाल

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ये दलील दी कि केजरीवाल की याचिका पर ट्रायल कोर्ट विचार नहीं कर सकता, क्योंकि अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन नहीं कर सकता है. तुषार मेहता ने कहा कि केजरीवाल अपने खराब स्वास्थ्य के बाद भी चुनाव प्रचार कर रहे थे. 

7 किलो वजन कम होने का किया था दावा

अरविंद केजरीवाल द्वारा स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे शुगर और लिवर में परेशानी का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 1 मई से लेकर 10 मई के बीच में केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई थी. केजरीवाल का ये भी दावा था कि स्वास्थ्य खराब होने से उनका 6 से 7 किलो वजन भी कम हो गया है. उन्होंने अपने बिगड़ते स्वास्थ्य का कारण जेल की स्थिति को बताया. 

यह भी पढे़ंं- Lok Sabha Election Exit Poll 2024: रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को जीत या हार! हासन सीट पर एग्जिट पोल के आंकड़ों ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget