एक्सप्लोरर

अनुराग कश्यप-तापसी पन्नू के परिसरों पर इनकम टैक्स का छापा, एनसीपी और कांग्रेस ने कही ये बात

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी के सीनियर नेता नवाब मलिक ने कहा कि जो सरकार के खिलाफ जाएगा उसे दबाने के लिए छापेमारी की जाएगी, यह संदेश सरकार ने दिया है. वहीं बीजेपी ने कहा कि जो कार्रवाई हुई है वो नियम के मुताबिक है.

मुंबई: अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना के परिसरों पर इनकप टैक्स के छापे पड़े हैं. एनसीपी और कांग्रेस ने कहा कि ये सरकार के खिलाफ बोलने का खामियाजा है. वहीं बीजेपी ने कहा कि नियम के मुताबिक कार्रवाई हुई है.

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पिछले कई दिनों से अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रह थे, उन्हें दबाने के लिए सरकार द्वारा इनकम टैक्स की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि जो सरकार के खिलाफ जाएगा उसे दबाने के लिए छापेमारी की जाएगी यह संदेश सरकार ने दिया है.

वहीं कांग्रेस नेता और मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा, "ये देश के लिए कोई नई बात नहीं है. आजकल रोज का यह मामला हो गया है कि जो भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी भूमिका रखता है, उसपर दबाव बनाने का यह माध्यम हो गया है."

बता दें कि प्रोडक्शन हाउस फैंटम फिल्म्स अनुराग कश्यप ने शुरू किया था, जिसे अब बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि मुंबई और पुणे में 30 से अधिक जगहों पर छापे मारे गए. सेलिब्रिटी ऐंड टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान के कुछ अधिकारियों के यहां भी छापे मारे गए हैं.

छापेमारी की कार्रवाई फैंटम फिल्म्स और इसके प्रमोटर रहे अनुराग कश्यप, निर्माता विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मंटेना के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में की गई. फैंटम फिल्म्स को 2018 में बंद कर दिया गया था. सूत्रों ने बताया कि इन संस्थानों के बीच हुए कुछ लेन-देन विभाग की नजर में थे और कर चोरी के आरोपों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए सबूत एकत्रित करने के लिए यह कार्रवाई की गई.

फैंटम फिल्म्स की स्थापना 2011 में हुई थी और इसके बैनर तले लुटेरा, क्वीन, अग्ली, एनएच-10, मसान और उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ. बाद में अनुराग कश्यप ने नई प्रोडक्शन कंपनी ‘गुड बैड फिल्म्स’ शुरू की. मधु मंटेना क्वान के को-प्रमोटर थे, उनके खिलाफ भी छापेमारी की कार्रवाई की गई.

आयशा के सुसाइड पर ओवैसी का वो बयान जिसकी हो रही है तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
कहीं तिरंगा यात्रा, कहीं देशभक्ति का रंग…, कश्मीर से गुजरात तक छाया जश्न
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget