एक्सप्लोरर

ACB Raid: 20 से अधिक जगह रेड में मिली 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति, जानिए कौन है बेनामी संपत्ति का नया धनकुबेर?

Telangana News: एंटी करप्शन ब्यूरो की छापेमारी बुधवार (24 जनवरी) सुबह 5 बजे से शुरू हुई. यह देर शाम तक चलती रही. ऐसा बताया गया कि एसीबी का दस्ता गुरुवार को भी रेड जारी रख सकता है.

Anti-Corruption Bureau Action: तेलंगाना की नई सरकार का करप्शन के खिलाफ एक्शन फिलहाल जारी है. इसी कड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बुधवार (24 जनवरी) को तेलंगाना स्टेट रियल एस्टेट रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी (TSRERA) के सचिव और हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) के पूर्व निदेशक शिव बालकृष्ण के ठिकानों पर छापा मारा. एसीबी ने शिव बालकृष्ण के पास से कथित तौर पर आय से अधिक 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया है.

एसीबी की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बालकृष्ण ने कई रियल एस्टेट कंपनियों के लिए परमिट की सुविधा देकर कथित तौर पर करोड़ों रुपये कमाए. एसीपी ने बुधवार को बालकृष्ण के अलावा रिश्तेदारों के घरों और ऑफिसों पर भी छापेमारी की. ऐसा बताया गया कि टीम ने राज्य में करीब 20 जगहों पर छापा मारा. विभाग को कई शिकायतें मिली थीं जिसमें बालकृष्ण की ओर से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की बात कही गई थी.

बालकृष्ण के खिलाफ केस दर्ज

एसीबी की छापेमारी बुधवार सुबह 5 बजे से शुरू हुई, जो देर शाम तक चलती रही. बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम 25 जनवरी, 2024 को भी छापेमारी जारी रख सकती है. एसीबी ने कार्रवाई के दौरान एचएमडीए और रेरा के ऑफिसों की भी तलाशी ली. बालकृष्ण के खिलाफ बेहिसाब संपत्ति का मामला दर्ज किया गया. बालकृष्ण पर शक है कि उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संपत्ति हासिल करने के लिए आधिकारिक पद का गलत इस्तेमाल किया.

घर से मिली इतनी संपत्ति, कई जब्त

एसीबी को बुधवार की छापेमारी के दौरान बालकृष्ण के यहां से सोना, फ्लैट, बैंक में जमा लाखों रुपये और बेनामी होल्डिंग्स समेत 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति की जानकारी मिली है. एसीबी ने कार्रवाई के दौरान 40 लाख रुपये कैश, दो किलोग्राम सोने के गहने, 60 महंगी घड़ियां, कई प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स, 14 फोन, 10 लैपटॉप और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त कर लिए. एसीबी अब बालकृष्ण के बैंक लॉकरों और अन्य अघोषित संपत्तियों की जांच कर रही है. इनकी जांच गुरुवार (25 जनवरी) को हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम होने की आई कॉल, दरभंगा से आ रहा था विमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget