एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर फ्लाइट में बम होने की आई कॉल, दरभंगा से आ रहा था विमान

Delhi IGI Airport: दिल्ली आ रहे एक विमान में बम होने की अफवाह फैलाए जाने की जांच की जा रही है. यह विमान बुधवार को बिहार के दरभंगा से आईजीआई एयरपोर्ट आ रहा था.

Delhi News: राजधानी दिल्ली (Delhi) के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) पर एक विमान में बम होने की कॉल आई है. कॉल करने वाले ने बताया कि दरभंगा से दिल्ली आने वाली स्पाइस जेट (Spice Jet) की फ्लाइट में है. पुलिस ने बताया कि इसकी जांच की गई तो ये कॉल हॉक्स (Hoax Call) निकली. हालांकि पुलिस कॉल करने वाले का पता लगा रही है. साथ ही सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.

दिल्ली पुलिस की ओऱ से बताया गया है, ''आज, आईजीआई एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम को दरभंगा से दिल्ली आ रहे एक विमान में बम होने की धमकी वाला कॉल आया, यह विमान आईजीआई पर उतरने वाला था. जांच के दौरान कॉल बोगस निकला. हालांकि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सेफ्टी प्रोटोकॉल का पान किया गया.''

बता दें कि यह कॉल ऐसे वक्त में आई जब राजधानी दिल्ली गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर तैयारी कर रही है और सुरक्षा चाक-चौबंद किए गए हैं. गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुबह के वक्त की उड़ानों में भी बदलाव किया गया है.

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह के कॉल किसी एयरपोर्ट अथॉरिटी या फिर रेलवे स्टेशन अथॉरिटी को आई हो. ट्रेन और फ्लाइट में बम होने की झूठी कॉल अक्सर मिलती रहती है लेकिन यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करना होता है. दिसंबर में कर्नाटक के मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह फैलाई गई थी, किसी ने खुद ईमेल करके दावा किया था कि एयरपोर्ट पर बम है जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे एयरपोर्ट की तलाशी ली थी. नवंबर महीने में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 को उड़ाने की धमकी दी गई थी और जांच में यह भी हॉक्स कॉल ही निकला था. धमकी देने वाले शख्स ने 48 घंटे के अंदर 10 लाख डॉलर बिटकॉइन की मांग की थी. 

ये भी पढ़ें- Republic Day 2024: दिल्ली में गणतंत्र परेड पर होगी फुल प्रूफ सिक्योरिटी, कैमरे से स्कैन होगा चेहरा, 14000 जवान रहेंगे तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget