एक्सप्लोरर

बढ़ सकती हैं अनिल देशमुख की मुश्किलें, परमबीर सिंह-सचिन वाजे ने लगाए कई आरोप

सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक आज जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए, उनमें पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और एनआईए कस्टडी में गिरफ्तार पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे के अलावा शिकायतकर्ता जयश्री और मुंबई पुलिस के एसीपी संजय पाटिल के बयान भी शामिल हैं.

मुंबई: उगाही केस में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि सीबीआई की पूछताछ के दौरान मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और एनआईए की हिरासत में गिरफ्तार पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे ने अपने बयानों में पूर्व गृह मंत्री पर अनेक आरोप लगाए. सीबीआई ने इस मामले में आज कुल 4 लोगों के बयान दर्ज किए, जबकि परमबीर सिंह और सचिन वाजे से लगातार दूसरे दिन बयान दर्ज किए गए.

सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक आज जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए, उनमें पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और एनआईए कस्टडी में गिरफ्तार पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे के अलावा शिकायतकर्ता जयश्री और मुंबई पुलिस के एसीपी संजय पाटिल के बयान भी शामिल हैं. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक सीबीआई को इस मामले में 15 दिनों के भीतर अपनी शुरुआती जांच पूरी करनी है, लिहाजा दिल्ली से 12 अधिकारियों-कर्मचारियों की विशेष टीम मुंबई पहुंची हुई है. इस विशेष टीम में सीनियर एसपी लेबल के दो अधिकारी भी शामिल है.

आरोपों को दोहराया

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने बयानों के दौरान उन तमाम आरोपों को दोहराया, जो उन्होंने अपने ईमेल में लिखे थे. अपने बयान दर्ज कराए जाने के दौरान उन्होंने एसीपी संजय पाटिल के जरिए मोबाइल पर भेजे गए मैसेज को भी सीबीआई अधिकारियों को दिया. इस मैसेज के आधार पर सीबीआई अधिकारियों ने एसीपी पाटिल से भी लंबी पूछताछ की. पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने बयानों के दौरान सिलसिलेवार तरीके से यह भी बताया कि सचिन वाजे की नियुक्ति किस आधार पर और किसके निर्देश पर क्राइम ब्रांच में की गई थी.

सूत्रों के मुताबिक एनआईए कस्टडी में मौजूद मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सचिन वाजे ने अपने बयानों के दौरान पूर्व गृह मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और एक अन्य मंत्री के बारे में भी सिलसिलेवार तरीके से खुलासे किए हैं. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जो बयान दर्ज किए गए हैं उनके क्या तथ्य और सबूत हो सकते हैं, इस बारे में भी इन लोगों से जानकारी मांगी गई है. सीबीआई की पूछताछ का दौर शुक्रवार को भी जारी रहेगा.

बता दें कि मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इस बहुचर्चित मामले में शुरुआती जांच का मामला दर्ज किया है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सहित महाराष्ट्र सरकार को भी कोई राहत नहीं मिल सकी. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेशों में कोई भी दखल देने से साफ तौर पर इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें: CBI कर रही वसूली मामले की जांच, परमबीर सिंह-सचिन वाजे समेत चार लोगों का स्टेटमेंट किया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget