एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में एक आतंकवादी ढेर, रात 2 बजे से जारी है सुरक्षाबलों का ऑपरेशन

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को मुठभेड़ में दो भगोड़े एसपीओ सहित चार आतंकवादी मारे गए थे.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अनंतनाग में रात के दो बजे से जारी सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आज तड़के एक आतंकवादी को मार गिराया. दो से तीन आतंकियों के अब भी छिपे होने की आशंका है. देर रात अनंतनाग के नौगाम शाहबाद में रिहाइशी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सचूना मिली थी. जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया.

शुक्रवार को ही पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो भगोड़े एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) सहित चार आतंकवादी मारे गए थे. मारे गए आतंकवादियों में से दो की पहचान पुलवामा के रहने वाले शब्बीर अहमद और शोपियां के रहने वाले सुलिमान अहमद के रूप में हुई है. अन्य दो की पहचान अरिहाल के रहने वाले इरफान अहमद भट और पुलजारमा में पंजरण के रहने वाले आशिक हुसैन गनी के रूप में हुई है, ये दोनों क्षेत्र पुलवामा में ही हैं. पुलिस ने कहा कि ये आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े थे.

एक अधिकारी ने कहा, "दो एसपीओ जो मुश्किल से चौबीस घंटे पहले लापता हो गए थे, सेना की एक संयुक्त टीम, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा गुरुवार शाम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद और पंजरण गांव का घेराव कर की गई कार्रवाई में मारे गए चार आतंकवादियों में शामिल हैं." उन्होंने कहा, "ऑपरेशन शुक्रवार सुबह तक जारी रहा और सभी चार आतंकवादियों के मारे जाने के साथ समाप्त हुआ."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget